पुष्पराज पटेल बने आलीराजपुर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष: जोबट विधायक के बेटे, प्रतिद्वंद्वी दीपक भूरिया को 2076 वोट से हराया; कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत – alirajpur News

पुष्पराज पटेल बने आलीराजपुर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष:  जोबट विधायक के बेटे, प्रतिद्वंद्वी दीपक भूरिया को 2076 वोट से हराया; कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत – alirajpur News



अलीराजपुर जिले में हुए युवा कांग्रेस चुनाव के परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए। इसमें पुष्पराज रावत पटेल ने अपने प्रतिद्वंद्वी और पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भूरिया को हराकर जिला अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उनकी इस जीत से जिले के कांग्रेस कार्यक

.

2076 मतों से जीते

चुनाव परिणामों के अनुसार, पुष्पराज पटेल को 2743 से अधिक वोट मिले, जबकि दीपक भूरिया को 667 वोट प्राप्त हुए। इस तरह पुष्पराज पटेल ने 2076 मतों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की। उनकी पूरी पैनल ने भी विजयी परिणाम दर्ज किए।

पूरी पैनल को मिली जीत

युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों पर भी पुष्पराज की टीम ने सफलता पाई। जोबट विधानसभा अध्यक्ष पद पर लवकेश राठौर, अलीराजपुर विधानसभा अध्यक्ष पद पर सुरेश चौहान, जोबट ब्लॉक अध्यक्ष पद पर दिनेश देवका, कठ्ठीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विजय चौहान, चंद्रशेखर आज़ाद नगर (भाबरा) ब्लॉक अध्यक्ष पद पर विनय वसुनिया और उदयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राजू देहदिया निर्वाचित हुए।

जोबट विधायक के बेटे

पुष्पराज रावत पटेल आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और जोबट विधायक सेना पटेल के पुत्र हैं। साथ ही, वे जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुकेश रावत पटेल के भतीजे हैं। उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़ा रहा है।

जीत को बताया कार्यकर्ताओं की मेहनत

परिणाम घोषित होने के बाद पुष्पराज पटेल ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करेंगे और युवाओं को सक्रिय भूमिका में लाएंगे।



Source link