बड़वानी के मोरतलाई आ सकते है सीएम: जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तावित; पानसेमल विधायक ने किया स्थल का निरीक्षण – Barwani News

बड़वानी के मोरतलाई आ सकते है सीएम:  जनजातीय गौरव दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तावित; पानसेमल विधायक ने किया स्थल का निरीक्षण – Barwani News


बड़वानी जिले के मोरतलाई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर दौरा प्रस्तावित है। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर स्वागत और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और जन

.

विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

गुरुवार शाम पानसेमल विधायक श्याम बरडे, एडिशनल एसपी धीरज बब्बर, एसडीओपी आयुष अलावा, एसडीएम रमेश सिसौदिया, तहसीलदार सुनील सिसौदिया और खेतिया टीआई सुरेंद्र कनेश ने मोरतलाई गांव पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

उन्होंने सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री के दौरे में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।

व्यवस्थाओं में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, मंच, पार्किंग और यातायात की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। विधायक श्याम बरडे ने बताया कि मुख्यमंत्री 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

अन्य जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोनी, नंदू चोपड़ा, पंडित माली, सचिन चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा की।



Source link