टीकमगढ़18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिले में पोषण नीति, पोषण व्यवहार एवं ग्रामीण स्तर पर पोषण की अवधारणा को बदलने तथा सकारात्मक सुधार के लिए शुक्रवार को मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नई पोषण नीति जो कि विभाग द्वारा जिले के मानव एवं पौध सूचकांकों के आधार पर बनाई गई है। जिस पर विस्तृत विवरण जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बृजेश त्रिपाठी द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सहायक संचालक ऋजुता चौहान, सहायक सूचना अधिकारी जनसंपर्क शेफाली तिवारी सहित कई लोग शामिल थे।
0