PFI और SDPI के दो सदस्य इंदौर में: सुप्रीम कोर्ट से मिली 4 दिन की एंट्रीम बेल, शादी समारोह में आए; पुलिस की नजर – Indore News

PFI और SDPI के दो सदस्य इंदौर में:  सुप्रीम कोर्ट से मिली 4 दिन की एंट्रीम बेल, शादी समारोह में आए; पुलिस की नजर – Indore News



PFI और SDPI के दो सदस्यों को सुप्रीम कोर्ट से चार दिन की एंट्रीम बेल मिली है। जिसके बाद भोपाल से उन्हें इंदौर लाया गया है। इंदौर में उनके यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें चार दिन की बेल मिली है। हालांकि इस देखते हुए इंदौर पुलिस सतर्क है

.

डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि PFI और SDPI के दो सदस्यों को सुप्रीम कोर्ट ने चार दिन की एंट्रीम बेल दी है। उनकी ये बेल आज से प्रभावशील होकर 9 नवंबर की शाम 5 बजे तक रहेगी। दोनों के यहां शादी समारोह है। एक बेटी की शादी दूसरे के भतीजे के साथ हुई है। उसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें ये जमानत मिली है। गुरुवार को भोपाल से टीम इन्हें लेकर इंदौर आई थी। टीम ने विधिवत इन्हें घर पर छोड़ा है। अब इंदौर पुलिस इन पर निगरानी रखेंगी, ताकि सुरक्षा में कोई चूक ना हो।

भोपाल से इंदौर लेकर आई टीम गुरुवार को भोपाल से एक टीम इन्हें लेकर इंदौर आई। भोपाल की टीम इन्हें लेकर सदर बाजार थाने पहुंची। इस दौरान थाने में बड़ी संख्या में पुलिसबल भी जमा था। इसके बाद दोनों को उनके घर छोड़ा गया। डीसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि ये दोनों चार दिन की बेल पर है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इन पर पुलिस निगरानी रखे हुए है।



Source link