Gold-Silver Rate: शादी सीजन में सोने-चांदी की सरपट दौड़, फटाफट देखें ताजा भाव

Gold-Silver Rate: शादी सीजन में सोने-चांदी की सरपट दौड़, फटाफट देखें ताजा भाव


Gold-Silver Price 7 Nov: देशभर में आज सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 250 रुपए की बढ़त दिखी है तो वहीं चांदी 630 रुपए महंगी हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार (7 November) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

– भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 121,250 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 121,000 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भोपाल में चांदी का भाव
आज: 148,330 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 147,700 रुपए प्रति किलो

शादी के सीजन में लगातार दूसरे दिन सोना तेज

देशभर में एक बार फिर शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही सोने की बढ़त शुरू हो गई है. जिसके बाद सोना 220 रुपए महंगा हुआ है. वहीं चांदी 670 रुपए महंगी हुई है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

– भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 121,310 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 121,090 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भारत में चांदी का भाव
आज: 148,480 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 147,890 रुपए/किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान

अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.



Source link