सीधी के मझौली कॉलेज के सामने बाइक हादसा: दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में एडमिट – Sidhi News

सीधी के मझौली कॉलेज के सामने बाइक हादसा:  दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में एडमिट – Sidhi News


सीधी जिले में शुक्रवार सुबह 9 बजे एक सड़क हादसा हो गया। मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय कॉलेज के सामने एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे जा घुसी। इस दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

घायलों की पहचान मड़वास निवासी शोभित केवट (25 वर्ष) और कृष्ण कुमार केवट (29 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों युवक अपनी बाइक से मड़वास से मझौली की ओर आ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शी राहगीर संतोष यादव ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। कॉलेज के सामने अचानक कुछ छात्राएं सड़क पार करने लगीं। उन्हें बचाने के प्रयास में बाइक बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना में दोनों युवकों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और डायल-112 को सूचना दी।

घायलों को डॉयल 112 वाहन में बैठाते राहगीर।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना देरी किए घायलों को मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। टीम ने बताया कि दोनों की स्थिति गंभीर है और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आगे रीवा रेफर किया जा सकता है।

दोनों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को भेजा गया था। घायलों को अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।



Source link