ब्रिस्बेन में टूटेगा सीरीज जीत का सपना! भारत के लिए काल ये 2 ऑस्ट्रेलियाई, 7 साल पहले यहीं कूटे थे रन

ब्रिस्बेन में टूटेगा सीरीज जीत का सपना! भारत के लिए काल ये 2 ऑस्ट्रेलियाई, 7 साल पहले यहीं कूटे थे रन


India vs Australia T20I : भारतीय क्रिकेट टीम ने गोल्ड कोस्ट में चौथा टी20 मैच जीतकर सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. अब टीम इंडिया इस सीरीज में नहीं हारेगी. पहला टी20 मैच कैनबरा में बारिश के कारण रद्द हो गया था. मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली थी. तीसरा टी20 मैच होबार्ट में भारत के नाम रहा. इस तरह सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई थी. अब चौथे मैच को जीतकर भारत ने कमाल कर दिया. टीम इंडिया यहां से इस सीरीज को नहीं हारेगी. ऑस्ट्रेलिया अगर ब्रिस्बेन में 8 नवंबर को मैच जीतता है तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हो सकती है. वहीं, टीम इंडिया के पक्ष में मुकाबला रहता है तो वह 3-1 से सीरीज को जीत जाएगी.

ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ी इस बार भी टीम में

भारत 7 साल GBBबाद ब्रिस्बेन में टी20 खेलेगा. पिछली बार 2018 में उसे यहां रोमांचक मैच में हार का सामना करना पड़ा था. तब विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की कमान एरॉन फिंच के हाथों में थी. वह मैच 17-17 ओवरों का हुआ था. भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. कंगारू टीम ने 17 ओवरों में 4 विकेट पर 158 रन बनाए थे. उसके लिए ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली थी. उन्होंने चार छक्के लगाकर धमाल मचा दिया था. मार्कस स्टोइनिस ने 19 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाकर टीम को 150 रन के पार पहुंचाया था. संयोग से ये दोनों खिलाड़ी एक बार फिर से ब्रिस्बेन में भारत के खिलाफ खेलेंगे. उस मैच में खेलने वाले एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम जम्पा यहां उतरेंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: RCB में बड़ा बदलाव… टीम को मिला नया कोच, चैंपियन बनाने वाले ने टीम को कहा अलविदा

बुमराह दूसरी बार ब्रिस्बेन में उतरेंगे

भारत ने इसके बाद अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन चार रन से टीम मैच हार गई थी. शिखर धवन ने 42 गेंद पर सबसे ज्यादा 76 रन बनाए थे. उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए थे. दिनेश कार्तिक ने 13 गेंदों पर 30 और ऋषभ पंत ने 16 गेंदों पर 20 रन बनाए थे, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. उस मैच में खेलने वाले जसप्रीत बुमराह इस बार भी भारतीय टीम में हैं. वह इकलौते ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं जो ब्रिस्बेन में दूसरी बार टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे.

ये भी पढ़ें: RCB को कौन खरीदेगा? विराट कोहली की टीम पर दिल्ली कैपिटल्स के मालिक की नजर, रेस में अडानी समेत ये 5 दावेदार

मैक्सवेल का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड जबरदस्त

मैक्सवेल मौजूदा सीरीज में सिर्फ एक ही मैच खेल पाए हैं. वह चौथे मुकाबले में उतरे, लेकिन 2 रन ही बना पाए. उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने क्लीन बोल्ड कर दिया. मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ हमेशा से अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने अब तक टीम इंडिया के खिलाफ 23 मैचों की 22 पारियों में 576 रन बनाए हैं. इस दौरान 2 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. स्टोइनिस ने भारत के खिलाफ 15 मैचों में 30.50 की औसत से 244 रन ठोके हैं. उन्होंने एक अर्धशतक लगाए हैं. उन्होंने इस सीरीज के दौरान होबार्ट में 64 रनों की तूफानी पारी खेली थी. मैक्सवेल और स्टोइनिस के रिकॉर्ड और पिछले प्रदर्शनों को देखें तो वह भारत के लिए आखिरी मैच में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं.



Source link