WPL 2026: पहले जिताया वर्ल्ड कप, अब MI के लिए किया बड़ा त्याग! हरमनप्रीत कौर के इस फैसले को सलाम कर रहे फैंस

WPL 2026: पहले जिताया वर्ल्ड कप, अब MI के लिए किया बड़ा त्याग! हरमनप्रीत कौर के इस फैसले को सलाम कर रहे फैंस


WPL 2026, Harmanpreet Kaur: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन यानी WPL 2026 का मंच तैयार है. सभी 5 टीमों ने रिटेन हुए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. यहां हम मुंबई इंडियंस टीम की बात करेंगे, जिसने कुल 5 खिलाड़ी रिटेन किए हैं. इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा नैट स्किवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर और जी. कमलिनी शामिल हैं.  2 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपनी रिटेंशन लिस्ट में नंबर एक पर कप्तान कौर को नहीं बल्कि एक इंग्लैंड की स्टार ऑलराउंडर और कप्तान नैट स्किवर-ब्रंट को रिटेन किया है. मतलब ये कि कौर से ज्यादा पैसे ब्रंट को दिए गए हैं.

अब सवाल ये कि आखिर टीम ने ऐसा फैसला क्यों लिया? ये सवाल इसलिए, क्योंकि टीम की कप्तान तो कौर हैं और स्टार खिलाड़ी भी हैं. ऐसे में टीम चाहती तो उन्हें ही नंबर 1 रिटेंशन बनाती. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस फैसले की वजह भी कौर का बड़ा त्याग बताया जा रहा है. मुंबई इंडियंस की कप्तान कौर ने बड़ा त्याग करते हुए नंबर वन पोजिशन के लिए ब्रंट को प्रमोट किया और खुद नंबर 2 पर रिटेन होने के लिए राजी हो गईं. फैंस ये मान रहे हैं कि कौर ने टीम को ऊपर रखा और बेहतर टीम बनाने के लिए स्टार खिलाड़ी नैट साइवर-ब्रंट को पहला रिटेंशन स्पॉट दे दिया.

कौर ने दिया 1 करोड़ का बलिदान

मुंबई इंडियंस ने पहला रिटेंशन स्पॉट नैट साइवर-ब्रंट को ₹3.5 करोड़ में दिया है, जबकि कौर दूसरा रिटेंशन बनीं, जिसके लिए उन्हें ₹2.5 करोड़ मिलेंगे. इस तरह उन्होंने एक करोड़ का बलिदान दे दिया, ये फैसला बताता है कि कौर का ध्यान एक बेहतरीन टीम बनाने पर है. अब सवाल ये है कि जिन नैट साइवर-ब्रंट के लिए कौर ने यह फैसला लिया उनमें ऐसा क्या खास है, आइए नीचे जानते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


क्यों खास हैं नैट साइवर-ब्रंट?

नैट साइवर-ब्रंट स्टार ऑलराउंडर हैं, जो गेंद-बल्ले से मैच पलटने की क्षमता रखती हैं. मुंबई को 2 खिताब दिलाने में इस खिलाड़ी का खास योगदान है. ब्रंट 1072 रन के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं. उन्होंने 32 विकेट लिए हैं और वो WPL के इतिहास में पांचवीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर भी हैं. कुल मिलाकर वो एक की प्लेयर हैं, जो समय पर विकेट दिलाती हैं और टीम के लिए सबसे बड़ी रन मशीन भी हैं.

हरमनप्रीत कौर की सैलरी में लगभग 40% फीसदी इजाफा

मुंबई इंडियंस पिछले 3 सीजन से हरमनप्रीत कौर 1.8 करोड़ दे रही थी. इस बार उन्हें 2.5 करोड़ रुपये मिलेंगे. यह हरमनप्रीत की सैलरी में लगभग 40% (38.8%) का इजाफा है. इस बार उनका पूरा फोकस टीम को तीसरा खिताब दिलाने पर होगा.

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

मुंबई इंडियंस ने नैट स्किवर-ब्रंट (₹3.5 करोड़), हरमनप्रीत कौर (₹2.5 करोड़) अमनजोत कौर (₹1 करोड़) और जी. कमलिनी (₹50 लाख) को रिटने किया है. इस टीम ने अगले सीजन से पहले एमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर और यास्तिका भाटिया जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है. इस बार मेगा ऑक्शन होगा, जिसमें मुंबई और नए खिलाड़ियों को खरीदकर एक मजबूत बनना चाहेगी.

ये भी पढ़ें: 6 6 6 6 6 6: पाकिस्तानी बल्लेबाज का कहर, इस गेंदबाज के 1 ओवर में कूटे लगातार छह छक्के, देखें VIDEO



Source link