महाराज अग्रसेन पर टिप्पणी से अग्रवाल समाज में आक्रोश: विदिशा में अमित बघेल पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग – Vidisha News

महाराज अग्रसेन पर टिप्पणी से अग्रवाल समाज में आक्रोश:  विदिशा में अमित बघेल पर रासुका के तहत कार्रवाई की मांग – Vidisha News


अग्रवाल समाज के जनक महाराज अग्रसेन पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर समाज में गहरा आक्रोश है। शुक्रवार को सैकड़ों अग्रवाल समाज के लोग विदिशा कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और संयुक्त कलेक्टर अनुभा ज

.

समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में बताया कि 20 अक्टूबर को अमित बघेल ने अग्रवाल समाज के आराध्य देव महाराज अग्रसेन के साथ-साथ सिंधी समाज के भगवान झूलेलाल और देश के महापुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया था। इस बयान से अग्रवाल समाज सहित देशभर के करोड़ों लोगों की धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं।

इस संबंध में घनश्याम बंसल ने कहा कि भारत सरकार ने अग्रसेन महाराज के सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया है। उन्होंने बताया कि अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था में लगभग 20 प्रतिशत का योगदान देता है। ऐसे में उनके आराध्य देवता के प्रति इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

समाज के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और सरकार ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे आंदोलन और देशव्यापी बंद का आह्वान करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अग्रवाल समाज कमजोर नहीं है और शांतिपूर्ण ढंग से न्याय की मांग कर रहा है, लेकिन कार्रवाई न होने पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर अन्य समाजों के लोगों ने भी अग्रवाल समाज का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या समाज के आराध्य देवता का अपमान स्वीकार्य नहीं है। सभी उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से अमित बघेल के बयान की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।



Source link