नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज पचमढ़ी आएंगे।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज और कल (शनिवार-रविवार) को पचमढ़ी में रहेंगे।
.
राहुल गांधी पचमढ़ी के रविशंकर भवन में एमपी कांग्रेस के चुनिंदा नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद होटल हाईलैंड में जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में एक सत्र को संबोधित करेंगे।
दिग्विजय, अरुण यादव, सहित तमाम दिग्गज पहुंचेंगे जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी के शामिल होने के पहले पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, सहित तमाम दिग्गज नेता पचमढ़ी पहुंचेंगे।






जिलाध्यक्षों को ये चीजें लेकर आना जरूरी
ट्रेनिंग कैंप में आने वाले जिलाध्यक्षों के लिए कांग्रेस ने निर्देश जारी किए थे। जिसमें उन्हें आवश्यक दवाई और गर्म कपड़े, स्वेटर, टोपी समेत आने का कहा था।

यह खबर भी पढ़ें… हर विधानसभा में 100-100 रुपए जुटाएगी कांग्रेस

मध्य प्रदेश कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का पचमढ़ी में 2 से 11 नवंबर तक ट्रेनिंग कैंप आयोजित होगा।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अब पार्टी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र के 25 हजार घरों से 100-100 रुपए जुटाएगी। इसके पीछे संगठन की सोच यह है कि एक तरफ जहां पार्टी के पास फंड की व्यवस्था होगी। दूसरी तरफ आर्थिक रूप से मदद करने वाले परिवारों से पार्टी के नेताओं का सीधा संपर्क होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें…