पुलिस ने महिला की शिकायत पर सबसे पहले पति यूसुफ को काउंसलिंग के लिए बेंगलुरु से भोपाल बुलाया था. (सांकेतिक फोटो)
पुलिस को पीड़ित महिला ने बताया कि पहले पति से तलाक (Divorce) होने के बाद उसने 6 साल पहले यूसुफ खान से शादी की थी. युसूफ पहले से शादीशुदा था. इस बात का पता महिला को पहले से था.
ये है पूरा मामला
पुलिस को पीड़ित महिला ने बताया कि पहले पति से तलाक होने के बाद उसने 6 साल पहले यूसुफ खान से शादी की थी. युसूफ पहले से शादीशुदा था. इस बात का पता महिला को पहले से था. यूसुफ ने अपनी पत्नी से इस बात को छुपाया कि उसने एक और शादी कर ली है. जब यह बात उसकी पत्नी को पता चली तो उसने अपनी पत्नी के कहने पर महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. कुछ समय तक वह भोपाल में रहा और उसके बाद बेंगलुरु चला गया. बेंगलुरु जाने के बाद उसने फोन पर महिला को तीन तलाक दे दिया. महिला के 4 बच्चे हैं, जिसमें से एक दिव्यांग है. पति यूसुफ ने परिवार का खर्च उठाना भी बंद कर दिया. यही कारण था कि महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.
काउंसलिंग के लिए बुलाया था भोपालपुलिस ने महिला की शिकायत पर सबसे पहले पति यूसुफ को काउंसलिंग के लिए बेंगलुरु से भोपाल बुलाया था. पुलिस के बुलावे पर आरोपी काउंसलिंग के लिए भोपाल आया और उसने पुलिस से मुलाकात नहीं की. न ही काउंसलिंग में शामिल हुआ. इस पर पुलिस ने महिला की शिकायत को आगे बढ़ाते हुए एफआईआर की कार्रवाई की. पुलिस की एक टीम आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए बेंगलुरु रवाना हो गई है.