Shimla Mirch ki Kheti:एक एकड़ से कमाएं 5 लाख का मुनाफा, किसान ने बताया पैसा कमाने का जबरदस्त तरीका

Shimla Mirch ki Kheti:एक एकड़ से कमाएं 5 लाख का मुनाफा, किसान ने बताया पैसा कमाने का जबरदस्त तरीका


Last Updated:

Capsicum Farming Tips: किसान गोविंद पटेल ने शिमला मिर्च की खेती शुरू की है. पहले ही साल में उन्होंने एक एकड़ की शिमला मिर्च से 5 लाख का मुनाफा कमाया. उन्होंने ड्रिप मल्चिंग पद्धति से नेट हाउस में मिर्ची की खेती की है.

अनुज गौतम, सागर: खेती को अगर सही समय सही सोच और अच्छे संसाधनों के साथ किया जाए तो इससे लाखों का मुनाफा कमाया जा सकता है. सागर और बुंदेलखंड में लगातार कई किसानों के द्वारा बड़ी-बड़ी रिस्क लेकर नए-नए प्रयास किया जा रहे हैं जिनमें किसानों को सफलता भी मिल रही है और इनसे प्रेरणा लेकर दूसरे किसान भी नवाचार करने के लिए आकर्षित हो रहे हैं. ऐसे ही सागर शहर से लगे बड़कुआ गांव के किसान गोविंद पटेल ने शिमला मिर्च की खेती शुरू की है. पहले ही साल में उन्होंने एक एकड़ की शिमला मिर्च से 5 लाख का मुनाफा कमाया. उन्होंने ड्रिप मल्चिंग पद्धति से नेट हाउस में मिर्ची की खेती की है.

गोविंद पटेल बताते हैं कि वह लंबे समय से खेती कर रहे हैं या यूं कहें कि उन्हें यह विरासत में ही मिली है. पहले कुछ जमीन पर गेहूं चना की बुवाई करते थे कुछ जमीन पर खुले में सब्जी लगाते थे लेकिन इस बार गेहूं चना वाली जगह पर भी शिमला मिर्च उगाई है. शिमला मिर्च की खेती हम पहली बार कर रहे हैं.

गोविंद पटेल बताते हैं कि पहले भी उन्होंने अलग-अलग तरह की सब्जियां खेतों में उगाई हैं लेकिन इस बार उन्होंने शासन की योजना पर नेट हाउस बनवाया और फिर इसमें शिमला मिर्च की खेती शुरू की है जून के महीने में नर्सरी के पौधे ट्रांसप्लांट करके लगाए थे जुलाई के आखिरी में इसमें तुड़ाई शुरू हो गई थी, इसमें बुवाई के समय करीब एक लाख की लागत आई थी वहीं हर तुरई के बाद इसमें दवा का स्प्रे करना पड़ता है इस तरह से अब तक करीब 5 महीने में 6 लाख का खर्च आ चुका है और 12 लाख की मिर्ची बेच चुके हैं.

एक बार में 15 से लेकर 30 क्विंटल तक मिर्च निकल आती है और करीब ढाई सौ क्विंटल शिमला मिर्च अभी तक निकल चुके हैं. अधिकतम भाव 55 रुपया प्रति किलो तक मिला है, वर्तमान में 20 से 30 रुपया किलो यह मिर्च चल रही है. अगर सही तरीके से देखरेख होती रहे तो फरवरी मार्च तक इसको चलाया जा सकता है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

homeagriculture

एक एकड़ से कमाएं 5 लाख का मुनाफा, किसान ने बताया पैसा कमाने का जबरदस्त तरीका



Source link