सीहोर में मेडिकल दुकानों पर छापे: दवाओं के सैंपल लिए, खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला – Sehore News

सीहोर में मेडिकल दुकानों पर छापे:  दवाओं के सैंपल लिए, खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड खंगाला – Sehore News


सीहोर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देश पर मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई दवाओं की बिक्री और दुकानों पर होने वाली अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से की जा रही है। निरीक्षण दल ने बकतरा और बुधनी क्षेत्र की दुकानों का दौ

.

रिकॉर्ड, साफ-सफाई और प्रतिबंधित दवाओं की हुई जांच निरीक्षण के दौरान, जांच दल ने मेडिकल दुकानों में साफ-सफाई, दवाओं के क्रय-विक्रय (खरीदी-बिक्री) रिकॉर्ड, एक्सपायर्ड दवाओं के रख-रखाव और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की गहनता से जांच की।

6 दुकानों से सैंपल लेकर लैब भेजे इस दौरान दवाओं के नमूने भी लिए गए हैं, जिन्हें आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जिन मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया उनमें सतेंद्र मेडिकल, जीवनरक्षा मेडिकल, लक्ष्मी मेडिकल, बालाजी मेडिकल, आरके मेडिकल और पीयूष मेडिकल शामिल हैं।



Source link