भारत के खिलाफ सीरीज की बराबरी पर ऑस्ट्रेलिया की नजर, थोड़ी देर में होगा टॉस

भारत के खिलाफ सीरीज की बराबरी पर ऑस्ट्रेलिया की नजर, थोड़ी देर में होगा टॉस


Live now

Last Updated:

Ind vs Aus Live Cricket Score Update: पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा में खेला जएगा. टीम इंडिया के पास सीरीज में 2-1 की बढ़त है. ऐसे में अंतिम मैच में मेजबान टीम हर हाल में जीत दर्ज क…और पढ़ें

भारत-ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 लाइव स्कोर अपडेट

नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज ब्रिसबेन के गाबा में खेला जा रहा है. मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. सीरीज के इस अंतिम मैच के लिए स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा, क्योंकि टिकट सोल्ड आउट हो चुका है.

इस टी20 सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बना रखी है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए ये आखिरी मुकाबला करो या मरो का है. सीरीज को 2-2 से बराबर करने के लिए उसे हर हाल में जीत चाहिए. पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI-

भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा.

November 8, 2025 13:46 IST

IND vs AUS Live: भारतीय टीम की बल्लेबाजी हुई शुरू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें और आखिरी टी20 में टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतर चुके हैं. वहीं बेन ड्वार्शिस ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला ओवर डालेंगे.

November 8, 2025 13:35 IST

IND vs AUS Live Match: 5वें टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा.

November 8, 2025 13:21 IST

IND vs AUS Live: भारतीय टीम में हुआ एक बदलाव

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टी20 मैच में टीम इंडिया ने एक बदलाव किया है. प्लेइंग इलेवन में रिंकू सिंह को शामिल किया गया है. वहीं तिलक वर्मा को इस मैच में आराम दिया गया है.

November 8, 2025 13:19 IST

IND vs AUS 5th T20I: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ 5वें टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान  मिचेल मार्श ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मुकाबल में मिचेल मार्श बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर रही है.

November 8, 2025 13:04 IST

IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मैच

भारत के खिलाफ अंतिम टी20 मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का हो चुका है. सीरीज में टीम इंडिया के पास 2-1 की बढ़त है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम हर हाल में भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत हासिल करना चाहेगी.

November 8, 2025 13:02 IST

IND vs AUS Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 गाबा में

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए मैदान पर आ चुकी है और प्रैक्टिस कर रही है. ऐसे में सीरीज के इस अंतिम मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी.

homecricket

अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे



Source link