Now positive treatment will be done in Rahli | अब रहली में ही होगा पाॅजिटिव का इलाज

Now positive treatment will be done in Rahli | अब रहली में ही होगा पाॅजिटिव का इलाज


रहली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • होम आइसोलेट को प्राथमिकता, डाॅक्टर की सलाह पर कोविड केयर सेंटर में होगा इलाज

कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का इलाज अब रहली में ही हो सकेगा। यदि पाॅजिटिव मरीज के घर में व्यवस्था है तो पहले होमआइसोलेशन को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि घर पर व्यवस्था नहीं है तो मरीज को डाक्टर की सलाह पर कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा। इसके लिए काॅलेज के पास स्थित बालिका छात्रावास में बीस विस्तर का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।
सितंबर माह के दूसरे पखवाड़े में कोरोना का सितम बढ़ गया है। अब हर दिन कोरोना पाॅजिटिव मरीज निकल रहे हैं। जिस कारण नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 24 पर पहुंच गई है। ऐसे में प्रशासन द्वारा बीस विस्तर का कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया है।
एसडीएम जितेंद्र पटेल ने बताया कि कोविड केयर सेंटर तैयार है डाॅक्टर जिसको लिखकर देंगे उसको कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा। इसके पहले होम आइसोलेशन को प्राथमिकता दी जाएगी। उसके बाद कोविड केयर सेंटर में रखा जाएगा।
शनिवार को दो पाॅजिटिव: शनिवार को बीएमसी से प्राप्त रिपोर्ट में दो कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। वार्ड 3 में 26 वर्षीय पुरुष और वार्ड 6 में 53 वर्षीय पुरुष कोरोना पाॅजिटिव पाए गए।

0



Source link