टीम इंडिया के प्लेइंग XI में रिंकू सिंह की हुई एंट्री, जानें 5वें टी20 से कौन हुआ खिलाड़ी

टीम इंडिया के प्लेइंग XI में रिंकू सिंह की हुई एंट्री, जानें 5वें टी20 से कौन हुआ खिलाड़ी


नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिर मैच ब्रिसेबन के गाबा में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. ऐसे में भाकतीय टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरेगी. पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 की बढ़त बना रखी है. ऐसे में मेजबान टीम के लिए ये करो या मरो मैच का बन गया है.

सीरीज के इस आखिरी मैच में टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. आखिरी टी20 में रिंकू सिंह को खेलने का मौका मिला है. वहीं तिलक वर्मा को इस मैच में आराम दिया गया है. इस पूरे सीरीज में तिलक वर्मा ने दमदार खेल का प्रर्दशन किया है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट का उन्हें आखिरी मैच से बाहर रखने का फैसला काफी चौंकाने वाला है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मुकाबला

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए ये करो या मरो का मैच बन चुका है. सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बना रखी है. ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज में हारने से बचना है तो उसे हर हाल में अंतिम टी20 मैच को जीतना होगा, ताकि सीरीज 2-2 से बराबर हो. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ इस आखिरी टक्कर में अपना पूरा दम लगाने की कोशिश करेगी. वहीं टीम इंडिया अगर दूसरा मैच हार भी जाती है तो सीरीज वह नहीं गंवाएगी.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI-

भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया- मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा.



Source link