युवक ने कट्टे से खुद को गोली मार आत्महत्या की: भिंड में नशे की हालत में सुसाइड, घर में पैसे और जमीन को लेकर विवाद था – Bhind News

युवक ने कट्टे से खुद को गोली मार आत्महत्या की:  भिंड में नशे की हालत में सुसाइड, घर में पैसे और जमीन को लेकर विवाद था – Bhind News



भिंड जिले के फूप थाना क्षेत्र के बरही गांव में 17 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में अपने पास रखे कट्टे से सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

.

मृतक की पहचान विवेक पिता चरण सिंह जाटव के रूप में हुई है। विवेक पिछले दो महीने से अपनी मां सुमन देवी के साथ मामा के घर बरही गांव में रह रहा था।

जमीन विवाद में सुसाइड किया

पुलिस जांच में सामने आया कि विवेक और उसकी मां के बीच पांच बीघा जमीन को लेकर विवाद था। पिता चरण सिंह जाटव ने बताया कि पांच बीघा जमीन बेचकर मां के पास करीब 40 लाख रुपए थे, जिन्हें लेकर परिवार में मतभेद थे। विवेक इसमें से कुछ हिस्सा चाहता था। यह विवाद और पारिवारिक तनाव विवेक के आत्महत्या करने का मुख्य कारण माना जा रहा है।

शुक्रवार देर रात विवेक ने शराब के नशे में अपने पास रखे 315 बोर के कट्टे से सीने में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मामी ज्योति पत्नी योगेंद्र जाटव घर की छत पर पहुंचीं और विवेक को खून से लथपथ पड़ा देखा। घटना के समय विवेक के पिता नीचे आग ताप रहे थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही

सूचना मिलने पर फूप थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और 315 बोर का कट्टा बरामद किया। शव को भिंड जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार दोपहर शव परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।

टीआई सतेंद्र राजपूत ने बताया कि युवक अपनी मां के साथ मामा के घर पढ़ाई में था। आत्महत्या के कारणों की पूरी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद और पारिवारिक मतभेद को मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।



Source link