ऑस्ट्रेलिया में करना चाहता था तैयारी… टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर है नजर

ऑस्ट्रेलिया में करना चाहता था तैयारी… टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर है नजर


Last Updated:

Abhishek Sharma reaction: अभिषेक शर्मा एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए. उनका कहना है कि वह ऑस्ट्रेलिया में खेलना चाहते थे और खुद को तैयार करना चाहते थे. अभिषेक ने सीरीज में 163 रन बनाए.

अभिषेक शर्मा अगले साल टी20 विश्व कप में खेलना चाहते हैं .

नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा की नजर आगामी टी20 वर्ल्ड कप पर है. इस बाएं हाथ के युवा ओपनर ने कहा कि अगर उन्हें विश्व कप में खेलने का मौका मिलता है तो यह उनके सपने के साकार जैसा होगा. चौबीस साल के अभिषेक ऑस्ट्रेलिया में खेलने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज हैं. वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज खेल रहे थे. उन्होंने 5 मैचों की टी20 सीरीज में सर्वाधिक 163 रन बनाए जिसमें से 2 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. पंजाब के इस होनहार खिलाड़ी का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई चुनौती का सामना करने के लिए महीनों तक ‘मानसिक और तकनीकी रूप से’ खुद को तैयार किया.

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने कहा कि वह लंबे समय से उछाल भरी ऑस्ट्रेलियाई पिचों और उच्च-स्तरीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ खुद को परखने के लिए उत्सुक थे. अभिषेक ने पांच मैच में 163 रन बनाए जबकि दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे. अभिषेक ने कहा, ‘मैं इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहा था. जब मुझे पता चला कि हम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं तो मैं बहुत उत्साहित था. उन्होंने कहा, ‘अपने पूरे करियर में मैंने देखा है कि ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी के लिए बहुत अनुकूल है और मैं खुद को इस तरह के गेंदबाजों और परिस्थितियों के लिए तैयार करना चाहता था.’

अभिषेक शर्मा अगले साल टी20 विश्व कप में खेलना चाहते हैं .

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि उनकी तैयारी विश्वस्तरीय तेज गेंदबाजों का सामना करने और ऑस्ट्रेलियाई पिचों के हिसाब से अपने खेल को ढालने पर केंद्रित थी. जब उनसे पूछा गया कि क्या पिछले तीन टी20 मैच में जोश हेजलवुड की अनुपस्थिति से भारतीय खिलाड़ियों के लिए चीजें थोड़ी आसान हो गई थीं तो अभिषेक ने कहा, ‘अगर आपको अच्छा क्रिकेट खेलना है और अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है तो आपको विश्वस्तरीय गेंदबाजों का सामना करना होगा.मैं इस तरह के गेंदबाजों के लिए अभ्यास कर रहा था क्योंकि इसी तरह आप एक खिलाड़ी के रूप में बेहतर होते हैं.’

उनकी बल्लेबाजी के अति-आक्रामक रवैये के बारे में पूछने पर अभिषेक ने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलने की आजादी दी. अभिषेक ने कहा, ‘कप्तान और कोच ने मुझे खुद को अभिव्यक्त करने की स्पष्टता और आत्मविश्वास दिया. एक बल्लेबाज के तौर पर जब आप 20 या 30 रन बनाते हैं तो आप जानते हैं कि आप ज्यादा देर तक खेल सकते हैं लेकिन टीम के लिए गति निर्धारित करने की स्पष्टता ने वास्तव में मेरी मदद की.’ इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि इस सीरीज ने अगले साल टी20 विश्व कप में जगह बनाने के उनके संकल्प को मजबूत किया है. अभिषेक ने कहा, ‘अगर मुझे विश्व कप खेलने का मौका मिला तो यह मेरे सपने के सच होने जैसा होगा. बचपन से ही मैं हमेशा भारत के लिए विश्व कप जीतने का सपना देखता था. मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं उस टूर्नामेंट के लिए तैयार रहूं.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

ऑस्ट्रेलिया में करना चाहता था तैयारी… टी20 वर्ल्ड कप में खेलने पर है नजर



Source link