ग्वालियर में ममेरे भाई पर की फायरिंग: गिरवी रखी कार भी ले गया, डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे तो चलाई गोलियां – Gwalior News

ग्वालियर में ममेरे भाई पर की फायरिंग:  गिरवी रखी कार भी ले गया, डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे तो चलाई गोलियां – Gwalior News


वारदात के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

ग्वालियर में गिरवी रखी कार को फुफेरा भाई कहीं जाने की कहकर मांगकर ले गया तो फिर वापस करने नहीं आया। जब ममेरे भाई ने उधार दिए डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे तो आरोपी ने उस पर फायरिंग कर दी।

.

इतना ही नहीं धमकाया कि जो करना है कर ले, लेकिन न रुपए मिलेंगे न कार। घटना शनिवार शाम 7 बजे पुरानी छावनी स्थित पर्वत ढाबा इलाके की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी के घायल नहीं होने पर राहत की सांस ली है। पुलिस ने हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रुपए देने के बदले गिरवी रखी थी कार मुरैना के रामपुर निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र राजपाल सिंह यादव हाल में पुरानी छावनी इलाके में निवास करते हैं। शैलेंद्र से उसकी बुआ के लड़के आकाश यादव ने डेढ़ लाख रुपए उधार लिए थे। रुपए जब उधार लिए तो आकाश यादव ने अपनी कार शैलेंद्र के पास बतौर गिरवी रख दी थी।

इसके बाद शैलेंद्र ने कुछ दिन पहले आकाश से उधार दिए डेढ़ लाख रुपए वापस मांगे तो उसने कहा कि वह जल्द वापस कर देगा। लेकिन, आकाश के मन में तो कुछ और ही चल रहा था। वह रुपए के साथ कार भी हड़पने की तैयारी कर रहा था।

इसी प्लान के तहत उसने कुछ दिन पहले शैलेंद्र के घर पहुंचकर कहा कि उसे कुछ काम से बाहर जाना है। उसने शैलेन्द्र पर गिरवी रखी अपनी कार शाम तक के लिए मांगी थी और बोला कार शाम को वापस कर जाऊंगा।

कार लेकर गया फिर वापस नहीं लौटा गिरवी रखी कार मांगने पर शैलेंद्र यादव ने कार आकाश को दे दी। बाद में जब आकाश कार वापस करने नहीं आया। इसके बाद फोन पर शैलेंद्र और आकाश यादव के बीच बात हुई तो पुरानी छावनी आने के लिए कहा।

शाम को शैलेंद्र यादव पुरानी छावनी स्थित पर्वत ढाबा के पास पहुंचा तो वहां आकाश यादव, राहुल कमरिया तथा जीतू कमरिया उसे मिले। रुपए के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ और बाद में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान आकाश यादव ने कट्टा निकाला और शैलेंद्र को डराने के लिए फायर कर दिए।

फायर होते ही शैलेंद्र समझ गया कि अब अगर ज्यादा कुछ कहा तो उसकी जान भी जा सकती है। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। शैलेंद्र यादव पुरानी छावनी थाने पहुंचा और घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



Source link