लापता युवक का शव सैप्टिक टैंक में मिला, परिजन ने पहले स्कूटी, फिर शव भी खुद ही खोज लिया – Sagar News

लापता युवक का शव सैप्टिक टैंक में मिला, परिजन ने पहले स्कूटी, फिर शव भी खुद ही खोज लिया – Sagar News



जिला अस्पताल के पीछे बने सेप्टिक टैंक में शनिवार को लापता युवक का शव मिला। मृतक, 42 वर्षीय बऊआ उर्फ बशीम हुसैन, 8 दिन से लापता था। परिजनों ने गोपालगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस तलाश से ज्यादा मृतक का आपराधिक बैकग्राउंड देख रही थी।

.

परिजन खुद ही तलाश में जुट गए। अपने स्तर पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये पहले स्कूटी बरामद की और फिर शनिवार को इसी जगह तीव्र दुर्गंध आने पर टैंक में शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सेप्टिक टैंक से बाहर निकलवाया। लाश सड़ गई थी। मृतक की आँखें व जीभ बाहर की तरफ आ गईं थीं। पुलिस को हादसे का संदेह है, लेकिन पुराने आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है।

परिजन के अनुसार, लाजपतपुरा निवासी बशीम कुरैशी 1 नवंबर की रात अपनी स्कूटी लेकर घर से निकला था। जब वह वापस लौटकर नहीं आया तो परिजन ने रिश्तेदारों व परिचितों के यहां पता लगाया। उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस से भी उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी।

इसके बाद परिवार के लोग व रिश्तेदारों ने कुछ स्थानों के सीसीटीवी फुटेज देखे। उसकी लोकेशन मिली। इसी आधार पर जिला अस्पताल के पीछे पहले स्कूटी मिली। आसपास तलाश किया तो सेप्टिक टैंक से तीव्र दुर्गंध आई। शक हुआ तो झांककर देखा तो शव दिखा। गोपालगंज थाना प्रभारी राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि मृतक हिस्ट्रीशीटर था।

उस पर 10 अपराध दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच शव मिला। हादसे की आशंका है, लेकिन हर एंगल से जांच कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शव फूलने के कारण आँखें व जीभ बाहर की तरफ आ गईं थीं। मर्ग दर्ज कर जांच कराई जा रही है।



Source link