India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच 2 मैचों की हाई प्रोफाइल टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से कोलकाता (Kolkata) में होगा. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस टेस्ट सीरीज में भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के बीच बल्ले, गेंद और जुबान से रोमांचक लड़ाई देखने को मिल सकती है. भारत के पास 3 ऐसे खतरनाक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अपनी टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जिता सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं भारत के 3 खतरनाक खिलाड़ियों पर
1. ऋषभ पंत
साउथ अफ्रीका को इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा खतरा जिस बल्लेबाज से होगा, वह हैं ऋषभ पंत. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत साउथ अफ्रीकी टीम के गेंदबाजों के लिए काल साबित हो सकते हैं. ऋषभ पंत का निशाना अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज रहेंगे. ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजों पर हावी होकर खेलते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्पिनरों का अहम रोल रहेगा. ऐसे में ऋषभ पंत टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे. ऋषभ पंत ने भारत के लिए 47 टेस्ट मैचों में 44.51 की बेहतरीन औसत से 3427 रन बनाए हैं. ऋषभ पंत ने इस दौरान 8 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं. टेस्ट मैचों में ऋषभ पंत का बेस्ट स्कोर 159 रन है. ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में वनडे और टी20 क्रिकेट की स्टाइल में बैटिंग करते हैं.
2. यशस्वी जायसवाल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर यशस्वी जायसवाल रनों की बारिश कर सकते हैं. यशस्वी जायसवाल एक आक्रामक बल्लेबाज हैं और वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी से एक सेशन में टेस्ट मैच का रुख पलटने में माहिर हैं. यशस्वी जायसवाल जब टेस्ट क्रिकेट में टी20 के अंदाज में खेलते हैं तो वह पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग की याद दिलाते हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी और कैगिसो रबाडा की धज्जियां उड़ा सकते हैं. यशस्वी जायसवाल ने 26 टेस्ट मैचों में 51.66 की औसत से 2428 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 2 दोहरे शतक समेत 7 शतक और 12 अर्धशतक ठोके हैं.
3. कुलदीप यादव
चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़े ‘गेम चेंजर’ साबित हो सकते हैं. भारत की पिचों पर स्पिनरों की तूती बोलती है. ऐसे में कुलदीप यादव टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट सकते हैं. कुलदीप यादव ने भारत की धरती पर टीम इंडिया के लिए कुल 11 टेस्ट मैच खेले हैं. कुलदीप यादव ने इस दौरान भारत की धरती पर 11 टेस्ट मैचों में 50 विकेट हासिल किए हैं. कुलदीप यादव ने इस दौरान 3 बार पांच विकेट हॉल लिए हैं. भारत में कुलदीप यादव का बेस्ट बॉलिंग फिगर 57 रन देकर 5 विकेट हासिल करना रहा है. ओवरऑल कुलदीप यादव ने टीम इंडिया के लिए कुल 15 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 68 विकेट झटके हैं. कुलदीप यादव ने इस दौरान 5 बार पांच विकेट हॉल लिए हैं.