सतना में ट्रैक्टर पलटने से 2 युवकों की मौत: बालू खदान से लौटते वक्त हुआ हादसा, मृतकों में एक 25 और दूसरा 30 साल का – Satna News

सतना में ट्रैक्टर पलटने से 2 युवकों की मौत:  बालू खदान से लौटते वक्त हुआ हादसा, मृतकों में एक 25 और दूसरा 30 साल का – Satna News



सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के गुझुवा कोलान गांव में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बालू की खदान से लौटते वक्त ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ। दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए। पुलिस

.

मृतकों की हुई पहचान मृतकों की पहचान गुझुवा निवासी अंकित पिता ददोली (25) और ललिता कोल पिता प्रेमकुमार (30) के रूप में हुई है।

बालू खदान से लौटते वक्त हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम लगभग सात बजे हुई। दोनों युवक एक ट्रैक्टर पर सवार होकर बालू की खदान से लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिससे दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

रात में अस्पताल भेजे गए शव घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। दोनों शवों को रात में बिरसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ट्रैक्टर हटाने पर उठे सवाल ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर स्थानीय शिक्षक अशोक शुक्ला का है। ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन को घटनास्थल से हटा दिया गया। इस बात को लेकर गांव में चर्चा है कि ट्रैक्टर का बीमा नहीं था और सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसे मौके से हटाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link