संन्यास से लौटकर Quinton De Kock ने रच डाला इतिहास, एक झटके में तोड़ा कोहली-डिविलियर्स का ये महारिकॉर्ड

संन्यास से लौटकर Quinton De Kock ने रच डाला इतिहास, एक झटके में तोड़ा कोहली-डिविलियर्स का ये महारिकॉर्ड


Quinton De Kock: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद जब क्विंटन डी कॉक ने दोबारा मैदान पर कदम रखा, तो किसी ने नहीं सोचा था कि उनकी वापसी इतनी धमाकेदार होगी. पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में भले ही साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन क्विंटन डी कॉक ने बल्ले से ऐसा कमाल कर दिया, जिसने रिकॉर्ड बुक हिला दी है. पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में 53 रन बनाने के साथ ही उन्होंने करियर में 7 हजार वनडे रन पूरे किए और इतिहास रच डाला. उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसे अब तक सिर्फ कुछ ही दिग्गज छू सके थे. उन्होंने एक झटके में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और केन विलियमसन जैसे दिग्गजों को एक साथ पछाड़ दिया.

डी कॉक ने अपने वनडे करियर के केवल 158 पारियों में 7000 रन का आंकड़ा छू लिया. यह उपलब्धि उन्हें दुनिया में सबसे तेजी से 7000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज की श्रेणी में खड़ा करती है. इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने विराट कोहली (161 पारियां), केन विलियमसन (159 पारियां)एबी डिविलियर्स (166 पारियां) को पीछे छोड़ दिया.

सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बैटर बने

क्विंटन डी कॉक अब पूरी दुनिया में सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बैटर बन गए हैं. इस लिस्ट में नंबर एक पर हाशिम आमला हैं, जिन्होंने 150 पारियों में 7 हजार रन पूरे किए थे. यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जो आज तक नहीं टूटा.

Add Zee News as a Preferred Source


वनडे में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले बैटर

150 – हाशिम अमला

158 – क्विंटन डी कॉक

159 – केन विलियमसन

161 – विराट कोहली

166 – एबी डिविलियर्स

168 – जो रूट

174 – सौरव गांगुली

181 – रोहित शर्मा

183 – ब्रायन लारा

3 मैचों में डी कॉक ने बनाए 239 रन

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में साउथ अफ्रीका को हार मिली. पाकिस्तान ने यह मैच 7 विकेट से जीता. पहले बैटिंग करने उतरी अफ्रीका की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम 37.5 ओवर में सिर्फ 143 रन पर ढेर हो गई थी, जवाब में पाकिस्तान ने 25.1 ओवर में 144 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया और सीरीज 2-1 से अपने नाम की. आखिरी मुकाबले में डी कॉक ने 53 रन की पारी खेली. 3 मैचों की इस सीरीज में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे. उन्होंने 119.50 की औसत से 239 रन बनाए, जिसमें 20 चौके और 10 छक्के शामिल थे.

ये भी पढ़ें: Team India next Series: ऑस्ट्रेलिया टूर खत्म, अब इस टीम से अगली सीरीज खेलेगा भारत, नोट कर पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग



Source link