दतिया शहर के राजगढ़ फाटक के पास शनिवार रात छत पर मोबाइल फोन पर बात कर रहे एक युवक को अचानक गोली लग गई। गोली कहां से और किसने चलाई, इसका अब तक पता नहीं चल सका है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही ह
.
धान बेचकर चाचा के घर रुका था युवक बरोदी गांव निवासी पवन पुत्र प्रमोद शर्मा शनिवार की रात डबरा मंडी से धान बेचकर लौट रहा था। दतिया पहुंचने पर वह अपने चाचा दीपक शर्मा के घर राजगढ़ चौराहे पर रुक गया।
रात 10:30 बजे छत पर हुआ हादसा रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद पवन छत पर मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी अचानक एक गोली आई और उसके दाहिने हाथ में लग गई।
लोगों ने सुनी फायर की आवाज फायर की आवाज तो आसपास के लोगों ने सुनी, लेकिन यह किसी को पता नहीं चला कि गोली कहां से चली और किसने चलाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. राहुल शर्मा के अनुसार युवक के हाथ में छर्रा लगा है।
टीआई बोले- जल्द करेंगे मामले का खुलासा वहीं टीआई धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायल युवक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।
