Last Updated:
Japan Mobility Show 2025 में SCSK कॉर्प ने सिर्फ 9 महीने में SDV ईवी कॉन्सेप्ट पेश कर ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में नया स्टैंडर्ड सेट किया, जिसमें AI और 8K डिस्प्ले शामिल हैं.
नई दिल्ली. जापान मोबिलिटी शो 2025 में ऑटोमोटिव दुनिया को एक दिग्गज आईटी कंपनी ने चौंका दिया. SCSK कॉर्प – जो सॉफ्टवेयर और क्लाउड सॉल्यूशंस के लिए जानी जाती है. इस कंपनी ने Japan Mobility Show 2025 एक ईवी कॉन्सेप्ट पेश किया. इसके सबसे खास बात है कि इसे सिर्फ 9 महीने यानी 270 दिनों में तैयार किया गया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. जो आमतौर पर एक नए मॉडल को तैयार करने के लिए 3-5 साल लगते हैं. फिर प्रोटोटाइप तैयार होने के बाद इसका प्रोडक्शन किया जाता है. लेकिन, SCSK कॉर्प ने सिर्फ 270 दिनों में एक कोड को प्रोडक्ट में बदलकर ये कारनामा कर दिखाया और इंडस्ट्री में एक नया स्टैंडर्ड सेट किया है.
इस कॉन्सेप्ट वाहन को SCSK ने सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल (SDV) ईवी कॉन्सेप्ट नाम दिया है, और इसका उद्देश्य बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन नहीं है, बल्कि यह दिखाना है कि सॉफ्टवेयर कंपनियां हार्डवेयर में हाथ आजमाने पर क्या कर सकती हैं.
9 महीने ही क्यों?
नौ महीने का विकास चक्र मानव गर्भावस्था की टाइमलाइन के बराबर है, इसीलिए कंपनी ने इस टाइमलाइन ये मॉडल तैयार किया जो एक नए मोबिलिटी मॉडल के ‘जन्म’ का संकेत देता है.
कैसे किया ये कारनामा?
SCSK के मोबिलिटी बिजनेस ग्रुप के जनरल मैनेजर कोजी वतनाबे ने कहा कि पारंपरिक मॉडल में, कार को डिवेलप करने एक हॉरिजॉन्टल एक्शन होता है, जिसमें हार्डवेयर सॉफ्टवेयर इंटिग्रेशन का इस्तेमाल किया जाता है. “SCSK ने इसे उलट दिया, यह साबित करते हुए कि सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर को प्राथमिकता देकर – और विदेशी हार्डवेयर भागीदारों के साथ एक वर्टिकल, को-मैन्युफैक्चर मॉडल का उपयोग करके – डिवेलपमेंट फेज को तेज किया जा सकता है.”
हाइली अडैप्टिव एक्सपीरियंस
कार SDV ईवी कॉन्सेप्ट एक फ्यूचरिस्टिक कार की तरह दिखती है, और इसका फ्रंट ग्रिल एक बड़ा, इंटरैक्टिव स्क्रीन है. केबिन के अंदर, इसमें 44.6-इंच 8K पिलर-टू-पिलर डिस्प्ले और एक पर्सनलाइज्ड एआई एजेंट के साथ एक इंटेलिजेंट कॉकपिट है. वतनाबे ने कहा कि AI यूजर की आदतों को सीख सकता है और क्लाइमेट कंट्रोल से लेकर नेविगेशन तक सब कुछ अडॉप्ट कर सकता है, जिससे कार एक हाइली अडैप्टिव एक्सपीरियंस ऑफर करती है.