बैतूल में ऑल इंडिया महिला क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू: मंत्री कृष्णा गौर ने किया शुभारंभ, बोलीं- बेटियां देश का गौरव बढ़ा रही हैं – Betul News

बैतूल में ऑल इंडिया महिला क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू:  मंत्री कृष्णा गौर ने किया शुभारंभ, बोलीं- बेटियां देश का गौरव बढ़ा रही हैं – Betul News


बैतूल में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री कृष्णा गौर ने रविवार को संस्था पंख द्वारा आयोजित ऑल इंडिया व्हाइट लेदर बॉल महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। यह टूर्नामेंट बैतूल के एनसीए ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर महिला म

.

यह मध्य प्रदेश का चौथे स्तर का टूर्नामेंट है, जिसमें झारखंड, नागपुर विदर्भ, जबलपुर, सागर, इंदौर, नर्मदापुरम और डिंडोरी की आठ महिला टीमें शामिल हैं। इस आयोजन में जिला क्रिकेट एसोसिएशन का भी सहयोग प्राप्त हुआ। राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने अपने संबोधन में कहा कि खेल के क्षेत्र में महिलाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जब-जब भारत की बेटियों ने इतिहास रचा है, पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।

मंत्री बोलीं- खेलों के लिए स्वर्णिम दौर शुरू गौर ने जोर देकर कहा कि भारत की बेटियां केवल रसोई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे विश्व स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने में पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने खेल को आत्मबल और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम बताया, जो नई ऊंचाइयों को छूने में सहायक होता है। मंत्री ने यह भी कहा कि देश में खेलों के लिए स्वर्णिम दौर शुरू हो गया है। नई खेल अकादमियां और स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल होगा।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया ने इस टूर्नामेंट को समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश देने वाला बताया। केंद्रीय मंत्री डीडी उइके ने नारी शक्ति के सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि जहां महिलाओं का आदर होता है, वहीं सभ्यताएं आगे बढ़ती हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारत अब खेलों में भी नई ऊंचाइयों को छू रहा है और महिला क्रिकेटर विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बैतूल में भी बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

आयोजन समिति की नीलम वागदरे ने बताया कि यह पहली बार है जब महिलाओं का अखिल भारतीय टूर्नामेंट बैतूल में आयोजित किया जा रहा है। अंत में, पंख संस्था की संचालिका ऋतु खंडेलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, पूर्व अध्यक्ष, बबला शुक्ला नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर मौजूद रहीं। संचालन भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने किया।

देखिए तस्वीरें…



Source link