नई दिल्ली: आईपीएल (IPL) का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के बीच दुबई के मैदान में होने जा रहा है. पंजाब एक ऐसी टीम है जो कागज पर हमेशा मजबूत दिखती है, लेकिन प्लेऑफ तक पहुंचने में इसकी हालत खराब हो जाती है. साल 2014 में इस टीम ने फाइनल का सफर तय किया था, हालांकि वो ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही थी.
यह भी पढ़ें- IPL 2020: मुंबई के खिलाफ जीत के बाद धोनी के नाम दर्ज हुआ ये जबरदस्त रिकॉर्ड
वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी आईपीएल इतिहास की कमजोर टीम रही है, लेकिन पिछले साल इस टीम ने प्लेऑफ का सफर तय किया था, ये टीम अब पहले से ज्यादा मजबूद दिखाई दे रही है, रिकी पोटिंग इस टीम में जान फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं मोहम्मद कैफ भी खिलाड़ियों ट्रेनिंग पर पूरा ध्यान दे रहे हैं.
दोनों टीमों को अगर अपने पहले मैच में कामयाबी हासिल करनी है, तो इन्हें एक मजबूत प्लेइंग इलेवन तैयार करना होगा. सही टीम का चयन टीम के जीत को पक्का करेगा. ऐसे में टीम के कोच और कप्तान का रोल अहम हो जाता है. आइये जानते हैं कि आज के मैच में किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका मिलेगा.
पंजाब की ताकत
इस टीम की सबसे मजबूत कड़ी हैं केएल राहुल हैं, जिनके कंधो पर टीम की जिम्मेदारी, वहीं क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल से विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीदें हैं. मोहम्मद शमी, शेल्डन कॉरटेल और जिमी नीशन पेस अटैक करेंगे. हांलाकि जीत के लिए जरूरी ये है कि सभी खिलाड़ी एक टीम के तौर पर खेलें जिसकी कमी हमेशा से नजर आई है.
दिल्ली दिगाएगी दबंगई?
दिल्ली की टीम पहले से कहीं ज्यादा संतुलित नजर आ रही है. इस टीम में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ के ओपनिंग करने की पूरी उम्मीद है. अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत मिडिल ऑर्डर संभालेंगे. वहीं गेंदबाजी का जिम्मेदारी कसिगो रबाडा, अमित मिश्रा और हर्षल पटेल पर होगी.
किंग्स इलेवन पंजाब संभावित प्लेइंग XI: क्रिस गेल, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, मंदीप सिंह, कृष्णप्पा गौथम, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई
दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयष अय्यर (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कसिगो रबाडा, अमित मिश्रा, संदीप लामिछाने, हर्षल पटेल