ग्वालियर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च: विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया – Gwalior News

ग्वालियर में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च:  विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया – Gwalior News


यूनिटी ऑफ मार्च में पदयात्रा करता हुआ शहर।

ग्वालियर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 3 दिवसीय यूनिटी मार्च पदयात्रा शुरू हुई। रविवार को इसका शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि रहे। क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह विशेष रूप से

.

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा कि देश की एकता, एकात्मता और मजबूती के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जो कार्य किया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे सदैव प्रेरणा स्रोत थे, हैं और रहेंगे।

ग्वालियर की थीम रोड, कटोरा ताल स्थित मेडिकल कॉलेज से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रारंभ हुई यात्रा के शुभारंभ पर पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व विधायक ध्यानेन्द्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का, जो अभूतपूर्व कार्य किया है। वह सबके सामने आए, इसलिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के अवसर पर यात्राओं का आयोजन कर जन-जन को उनके द्वारा देश की मजबूती के लिए किए गए कार्यों को बताया जा रहा है। इस यात्रा में युवाओं के साथ-साथ समाज के सभी वर्ग जनभागीदार बनें और अपने देश को और मजबूत करने में अपना योगदान दें।

विधानसभा अध्यक्ष ने भी लिया यूनिटी ऑफ मार्च में हिस्सा लिए।

सांसद बोले- सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर देश को मजबूत बनाया ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती पर तीन दिवसीय यात्रा का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज से किया जा रहा है। यहां पर वर्ष 1948 में सरदार पटेल ने मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया था।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की मजबूती के लिए अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने रियासतों का एकीकरण कर भारत देश को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में तीन दिवसीय यात्रा के दौरान न केवल देश भक्ति की भावना को जागृत करने का कार्य किया जाएगा, साथ ही पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। पदयात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती पर शुरू हुई यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा से नागरिकों ने स्वागत किया। यात्रा पूर्व मंत्री स्व. शीतला सहाय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ प्रारंभ हुई। यह यात्रा गजराराजा मेडिकल कॉलेज से प्रारंभ होकर हॉस्पिटल रोड, नया बाजार, हुजरात, रॉक्सीपुल, महावीर भवन होते हुए नेहरू पार्क पर पहुंची। इस यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विद्यार्थी, एनसीसी, मेडिकल कॉलेज की छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी सहित अन्य नागरिक शामिल हुए।

नेहरू पार्क में सिंथेटिक ट्रैक का भूमिपूजन

यात्रा के समापन अवसर पर क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह ने नेहरू पार्क में आमजनों के लिए विकसित किए जा रहे सिंथेटिक ट्रैक का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सोमवार को किलागेट से प्रारंभ होगी पदयात्रा

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती के अवसर पर आमजनों को देशभक्ति एवं स्वदेशी को अपनाने के लिए संचालित यात्रा 10 नवम्बर सोमवार को किलागेट से प्रारंभ होगी। क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित जनप्रतिनिधि, युवा, छात्र-छात्राएं व गणमान्य नागरिक यात्रा में शामिल होंगे।

यह यात्रा किलागेट से प्रारंभ होकर घासमंडी, कोटेश्वर, उरवाई गेट, सूर्य नगर, जीटी पैलेस पर समाप्त होगी। समापन अवसर पर सीमेंट कंक्रीट सड़क का भूमिपूजन भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा।



Source link