बुरहानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का बाल पथ संचलन: रविवार शाम निकला, स्वयंसेवकों का शनवारा चौराहा पर मिलन – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का बाल पथ संचलन:  रविवार शाम निकला, स्वयंसेवकों का शनवारा चौराहा पर मिलन – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का बाल पथ संचलन निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में बाल स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।

.

यह संचलन शहर के कमल टॉकीज सहित तीन अलग-अलग स्थानों से एक साथ शुरू हुआ। सैकड़ों बाल स्वयंसेवक गणवेश में कदमताल करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे।

पथ संचलन का शनवारा चौराहा पर अन्य स्थानों से आए स्वयंसेवकों के साथ मिलन हुआ। यहां नागरिकों द्वारा उनका स्वागत किया गया।

इसके बाद पूरा पथ संचलन स्टेडियम ग्राउंड पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर बाल स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया।

Source link