Last Updated:
Rahul Gandhi News- मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के दौरान राहुल गांधी को एक अनोखी सजा मिली. अपने ही कार्यक्रम में देर से पहुंचने पर उन्हें मंच पर ही 10 पुशअप्स लगाने पड़े. देर से पहुंचे जिला अध्यक्षों को भी यही सजा दी गई. कार्यक्रम के ट्रेनिंग हेड सचिव राव ने घोषणा की कि जो भी देर से पहुंचेगा, उसे दंडस्वरूप पुशअप्स करने होंगे. जब राहुल गांधी मंच पर आए और उन्हें बताया गया कि वे देर से पहुंचे हैं, तो उन्होंने बिना हिचकिचाहट यह सजा स्वीकार की और तुरंत पुशअप्स करने लगे.
नर्मदापुरम/भोपाल. मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एक यादगार घटना हुई. अपने ही कार्यक्रम में देर से पहुंचने के कारण राहुल गांधी को अनोखी सजा मिली, जो पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को याद रहेगी. कार्यक्रम के ट्रेनिंग हेड, सचिव राव, ने देर से आने वालों के लिए दंडात्मक कार्रवाई की घोषणा की. जब राहुल गांधी ने पूछा कि उन्हें क्या करना होगा, तो राव ने उन्हें कम से कम 10 पुशअप्स करने को कहा.
राहुल गांधी ने बिना किसी हिचकिचाहट के इसे स्वीकार किया और तुरंत पुशअप्स लगाना शुरू कर दिया. उनके साथ ही, जो जिला अध्यक्ष देर से पहुँचे थे, उन्हें भी यही ‘सजा’ दी गई. यह घटना राहुल गांधी द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ समानता और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने का एक अनूठा उदाहरण बन गई. मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक अभिनव बरोलिया ने कहा, “यह हमारे नेता के स्वभाव का हिस्सा है. यहां हर सदस्य बराबर है, भाजपा की तरह कोई बॉस नहीं.”
कांग्रेस की नई छवि गढ़ने की कोशिश
विश्लेषकों का कहना है कि पचमढ़ी की यह घटना कांग्रेस की नई छवि गढ़ने का प्रयास है. पार्टी राहुल गांधी की सादगी और अनुशासन को एक ‘ब्रांड नैरेटिव’ की तरह पेश कर रही है. यह दिखाने की कोशिश है कि राहुल गांधी सिर्फ नेता नहीं, बल्कि एक ‘टीम प्लेयर’ हैं.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें