सरकारी स्कूल की किताबें कबाड़ में बेचीं: शिवपुरी में वीडियो वायरल, शिक्षक ने दीमक लगने का दावा किया – Shivpuri News

सरकारी स्कूल की किताबें कबाड़ में बेचीं:  शिवपुरी में वीडियो वायरल, शिक्षक ने दीमक लगने का दावा किया – Shivpuri News


शिवपुरी जिले के पिछोर जनपद में शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। जनशिक्षा केंद्र मनपुरा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय बनिहांपुरा के शिक्षक किशनलाल शिवहरे पर सरकारी किताबें कबाड़ में बेचने का आरोप लगा है। इस घटना का ए

.

सामने आए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि स्कूल परिसर से सरकारी किताबों को एक लोडिंग वाहन में लाया गया। इन किताबों को इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तोलकर एक कबाड़ी को बेचा गया। यह दृश्य शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

आरोपों पर अपनी सफाई देते हुए शिक्षक किशनलाल शिवहरे ने बताया कि किताबों में दीमक लग गई थी। उन्होंने दावा किया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्कूल की सफाई की जा रही थी। इस संबंध में पालक शिक्षक समिति में प्रस्ताव रखा गया था और खराब पुस्तकों को स्कूल से हटाने का निर्णय लिया गया था।

शिक्षक के अनुसार, लगभग 50-60 किलोग्राम पुरानी और अनुपयोगी किताबें 3 नवंबर को कबाड़ में बेची गई थीं। उनसे प्राप्त राशि का उपयोग विद्यालय या छात्रों के हित में करने की योजना थी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस मामले पर बीआरसीसी सुरेश गुप्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने भी वायरल वीडियो देखा है। शिक्षक ने खराब किताबों को हटाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि मामले की सच्चाई जानने के लिए सोमवार को एक जांच टीम स्कूल भेजी जाएगी।



Source link