बागेश्वर महाराज की पदयात्रा सीकरी पहुंची: 10 लाख लोगों के शामिल होने का दावा, 51 जेसीबी मशीनों से फूल बरसे; देखिए PHOTOS – Chhatarpur (MP) News

बागेश्वर महाराज की पदयात्रा सीकरी पहुंची:  10 लाख लोगों के शामिल होने का दावा, 51 जेसीबी मशीनों से फूल बरसे; देखिए PHOTOS – Chhatarpur (MP) News


यात्रा के दौरान रावण के वेश में एक युवक “जय श्री राम” के नारे लगाता दिखाई दिया।

बागेश्वर धाम सरकार की पदयात्रा तीसरे दिन रविवार को फरीदाबाद से आगे बढ़कर सीकरी के मैदान में पहुंची। सनातन एकता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के संदेश के साथ निकली इस यात्रा में लगभग 10 लाख लोग शामिल हुए। महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दीन-दु

.

यात्रा की शुरुआत प्रतिदिन की तरह राष्ट्रगान और सात संकल्पों के साथ हुई। रास्ते में महाराज लगातार श्रद्धालुओं को बुलाकर आशीर्वाद देते रहे। इस दौरान अनिरुद्धाचार्य महाराज भी यात्रा में शामिल हुए और भगवा ध्वज लहराया। उनके साथ बद्रीनाथ से बालक योगेश्वर दास, अयोध्या के महंत राजू दास, दाती महाराज और मोनी महाराज सहित अनेक संत उपस्थित थे।

दिव्यांगजन भी यात्रा में हुए शामिल पदयात्रा में दिव्यांगजनों का भी अद्भुत उत्साह देखने को मिला। बुलंदशहर के मान सिंह, जिनका 20 वर्ष पूर्व एक पैर कट गया था, हर वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा में शामिल हुए। 60 वर्षीय चतुर्भुज, जो दाहिने हाथ से दिव्यांग हैं, भी पैदल यात्रा में चलते दिखाई दिए।

युवक पेड़ पर चढ़ा तो महाराज ने दी समझाइश एक युवक महाराज की झलक पाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया, जिसे महाराज ने बुलाकर भेंट की और लोगों से जोखिम न लेने की अपील की। महाराज ने एक बार फिर जोर देकर कहा कि किसान और सैनिक ही देश के वास्तविक नायक हैं। उन्होंने सैन्य शक्ति बढ़ाने के लिए सेना को सहयोग देने को सभी की जिम्मेदारी बताया।

छेना रसगुल्ला और खोया जलेबी खाई यात्रा में भोजन व्यवस्था आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें छेना रसगुल्ला और खोया जलेबी का विशेष रूप से वितरण किया गया। तीसरे दिन 51 जेसीबी मशीनों से फूल बरसाकर भक्तों का स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान रावण के वेश में एक युवक भी “जय श्री राम” के नारे लगाता दिखाई दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग अपने घरों पर ताला लगाकर यात्रा देखने पहुंचे। भारी भीड़ के कारण कई लोग महाराज के दर्शन नहीं कर पाए।

अब देखिए तीसरे दिन की यात्रा की तस्वीरें…



Source link