पाकिस्तान के एक क्रिकेटर ने भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की नकल उतारकर चर्चा बटोरने की कोशिश की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उसे बेरहमी से ट्रोल किया गया. लोगों ने तुरंत इस पाकिस्तानी क्रिकेटर को उसकी औकात दिखाई है. क्रिकेट के मैदान पर एक छोटी सी कामयाबी हासिल करने के बाद पाकिस्तान सातवें आसमान पर पहुंच गया है. दरअसल, पाकिस्तान ने रिकॉर्ड छठी बार हांगकांग सिक्सेस का खिताब जीत लिया है. पाकिस्तान ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कुवैत को 43 रन से हराकर हांगकांग सिक्सेस का खिताब जीता था.
हार्दिक पांड्या की नकल उतारकर बुरा फंसा ये पाकिस्तानी क्रिकेटर
हांगकांग सिक्सेस का मामूली सा खिताब जीतने के बाद पाकिस्तान के क्रिकेटर मुहम्मद शहजाद ने हार्दिक पांड्या के आइकोनिक सेलिब्रेशन की नकल उतारी, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर फैंस के निशाने पर आ गए. बता दें कि हार्दिक पांड्या ने भारत के 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रॉफी को पिच पर रखकर एक अनोखे अंदाज में जश्न मनाया था. मुहम्मद शहजाद ने जब हांगकांग सिक्सेस का मामूली सा खिताब जीतने के बाद हार्दिक पंड्या के आइकोनिक सेलिब्रेशन की नकल उतारी तो क्रिकेट फैंस को यह पसंद नहीं आया.
(@imshahzad27) November 9, 2025
(@RichKettle07) November 9, 2025
(@mutualstark) November 9, 2025
(@HarshithPrasa14) November 9, 2025
(@damngoodlad) November 9, 2025
(@pranjalparihar) November 9, 2025
(@Lala_The_Don) November 9, 2025
लोगों ने तुरंत दिखाई औकात
पाकिस्तानी क्रिकेटर मुहम्मद शहजाद के इस वीडियो पर दुनियाभर के लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों को यह मजेदार लगा, तो कई फैंस ने इस क्रिकेटर को ट्रोल किया. लोगों ने मजाकिया मीम्स के जरिए मुहम्मद शहजाद का मजाक उड़ाया है. बता दें कि पाकिस्तान ने रिकॉर्ड छठी बार हांगकांग सिक्सेस का खिताब जीत लिया है. पाकिस्तान ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कुवैत को 43 रन से हराकर खिताब जीता. पाकिस्तान ने 6 ओवर वाले इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान अब्बास अफरीदी ने सिर्फ 11 गेंदों में ही 52 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. उनके अलावा अब्दुल समद ने 13 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली और अपनी पारी के दौरान 5 छक्के जड़े. ख्वाजा नफय ने 6 गेंदों में कुल 22 रनों का योगदान दिया.
कुवैत की पारी 92 रनों पर ही सिमट गई
कुवैत की तरफ से मीत भावसार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए. 136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुवैत की टीम सिर्फ 92 रनों पर सिमट गई. कुवैत के लिए अदनान इदरीस और मीत भावसार ने पहले विकेट के लिए 33 रनों की साझेदारी की. इदरीस ने 8 गेंदों में 30 रन बनाए और पांच छक्के लगाए. वह पारी की शुरुआत से ही अटैक करने के मूड में नजर आए. भावसार ने 12 गेंदों में कुल 33 रनों का योगदान दिया. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए, लेकिन इन दोनों प्लेयर्स के आउट होते ही कुवैत की पारी बिखरी हुई नजर आई और टीम सिर्फ 92 रनों पर ही सिमट गई.
अब्बास अफरीदी बने प्लेयर ऑफ द मैच
पाकिस्तान के लिए मुहम्मद शहजाद, अब्बास अफरीदी और अब्दुल समद ने 1-1 विकेट लिए. 52 रन बनाने के साथ ही 1 विकेट लेने वाले अब्बास अफरीदी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. पाकिस्तान ने हांगकांग सिक्सेस 2025 का खिताब छठी बार जीता है. साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने ये खिताब पांच-पांच बार जीता है. इस जीत के साथ पाकिस्तान के नाम हांगकांग सिक्सेस का खिताब सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.