पचमढ़ी-मढ़ई हेलीकॉप्टर से आने का सपना 20नवंबर से पूरा होगा: भोपाल से डेढ़ घंटे में पचमढ़ी पहुंचेंगे पर्यटक, आसमान से देखेंगे सतपुड़ा की वादियां – narmadapuram (hoshangabad) News

पचमढ़ी-मढ़ई हेलीकॉप्टर से आने का सपना 20नवंबर से पूरा होगा:  भोपाल से डेढ़ घंटे में पचमढ़ी पहुंचेंगे पर्यटक, आसमान से देखेंगे सतपुड़ा की वादियां – narmadapuram (hoshangabad) News


पर्यटकों के लिए सेवा 20नवंबर से शुरू होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1 नवंबर को हरी झंडी दिखाई।

मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का प्रवेशद्वार मढ़ई अब हवाई मार्ग से भी जुड़ने जा रहे हैं। पर्यटकों के लिए 20 नवंबर से पीएमश्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो रही है। इसमें भोपाल से पचमढ़ी और पचमढ़ी से मढ़ई तक हेल

.

वर्तमान में 200 किमी दूर पचमढ़ी पहुंचने में सड़क मार्ग से 4.5 से 5 घंटे लगते हैं। हेलिकॉप्टर सेवा के शुरू होने के बाद पर्यटक भोपाल–पचमढ़ी सिर्फ 45 मिनट में और पचमढ़ी–मढ़ई मात्र 30 मिनट में पहुंच सकेंगे।

पचमढ़ी में इस हेलिपैड पर हेलीकॉप्टर उतरेगा।

20 नवंबर से हेली-टूरिज्म सेवा की शुरुआत, सपने होंगे पूरे पर्यटक अब सड़क के साथ हवाई यात्रा से भी पचमढ़ी और मढ़ई पहुंच सकेंगे। अनुमानित 2500 रुपए से यात्री हवाई यात्रा का आनंद ले सकेंगे (आधिकारिक किराया अभी जारी नहीं)। राज्य के 70वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यटन और विमानन क्षेत्र की कई नवाचारी सेवाओं का शुभारंभ किया, जिनमें शामिल हैं।

इनमें पीएमश्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा, डिजी यात्रा सुविधा, फ्लाईब्रेरी, किड्स प्ले जोन, CAT-I से CAT-II ILS सिस्टम, राजा भोज एयरपोर्ट के उन्नयन कार्य, सप्ताह में 5 दिन मिलेगी सेवा, दो दिन रहेगी छुट्टी,हेलिकॉप्टर सेवा सप्ताह में 5 दिन चलेगी।

बुधवार और गुरुवार को सेवा बंद रहेगी। PPP मॉडल के तहत यह सेवा संचालित होगी। सेक्टरों के लिए तीन साल का अनुबंध किया गया है। सेक्टर-1: ट्रांस भारत एविएशन। सेक्टर-2 और 3: जेट सर्व एविएशन प्रा. लि.।

पचमढ़ी में स्थित हेलिपैड।

पचमढ़ी में स्थित हेलिपैड।

एक हेलिकॉप्टर में 6 यात्री बैठ पाएंगे सफर एक साथ 6 यात्रियों के साथ पूरा किया जाएगा।इससे परिवार और छोटे ग्रुप आसानी से यात्रा कर सकेंगे।आसमान से सतपुड़ा की हरी-भरी वादियों, पहाड़ों और टाइगर रिजर्व के घने जंगलों का दृश्य पर्यटक लाइव देख पाएंगे।

कलेक्टर सोनिया मीना ने कहा

QuoteImage

यह सेवा पर्यटन को नई ऊंचाई देगी। देश-विदेश से आने वाले पर्यटक तेज, सुरक्षित और रोमांचक यात्रा कर सकेंगे। हवाई सफर से सतपुड़ा की वादियां और टाइगर रिजर्व की खूबसूरती आसमान से और भी मनमोहक दिखेगी।

QuoteImage

पचमढ़ी में हेलीपैड तैयार, पर्यटकों की सुविधा पर जोर पचमढ़ी में हेलीपैड का निर्माण पूरा हो चुका है।यात्रियों के लिए बैठने, सुरक्षा, गाइडेंस और टिकटिंग जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रदेश में पहले चरण में तीन प्रमुख सेक्टरों में सेवा शुरू होगी। इनमें भोपाल, पचमढ़ी, मढ़ई। इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर और जबलपुर, कान्हा, बांधवगढ़ तक होगी।



Source link