एशेज क्रिकेट जगत की सबसे प्रतिष्ठित सीरीज मानी गई है. इस ऐतिहासिक महा जंग की शुरुआत 21 नवंबर से हो रही है. दोनों ही देश के खिलाड़ी इस सीरीज को अपने जी जान झोंकने को तैयार हैं. साल 2010 से इंग्लैंड आजतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज नहीं जीत पाई है. पूरे क्रिकेट जगत की नजरें इस समय के नंबर 1 खिलाड़ी जो रूट पर हैं. देखना दिलचस्प होगा रूट का क्या प्रदर्शन होगा. वहीं इंग्लैंड की टीम भी हार के कलंक को मिटाने के फिराक में होगी. पर क्या आपको पता है एशेज के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच किस दिग्गज ने लपके हैं.
स्टीव स्मिथ
ये दिग्गज कोई और नहीं बल्कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के नंबर 1 खिलाड़ी स्टीव स्मिथ हैं. स्मिथ ने अपने एशेज करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी. उन्होंने अभी तक इस एतिहासिक सीरीज में 37 मुकाबले खेले हैं. 37 मुकाबलों की 69 पारियों में उन्होंने 57 कैच लपकने का कारनामा किया है. स्मिथ इस मामले में नंबर 1 पर हैं. उनके आसपास भी कोई दिग्गज नहीं भटकता है.
इयॉन बॉथम
इस मामले में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के खिलाड़ी इयान बॉथम का नाम है. उन्होंने अपने एशेज करियर में ओवरऑल खेले 32 मैचों की 62 पारियों में 54 कैच लपकने का रिकॉर्ड कायम किया है. बता दें की उन्हें संन्यास लिए हुए काफी समय हो गया. उन्होंने अपनी आखिरी एशेज साल 1989 में खेली थी.
एलेन बॉर्डर
लिस्ट में तीसरे नंबर पर महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेन बॉर्डर का नाम है. उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों से ज्यादा मैच खेले हैं. बता दें कि बॉर्डर ने अपने करियर में ओवरऑल खेले 42 मैचों की 79 पारियों में 51 कैच पकड़ने रिकॉर्ड स्थापित किया है. उन्होंने अपना आखिरी मैच साल 1993 में खेला था.
ये भी पढ़ें:एशेज के इतिहास के 3 बड़े हिटर, इन खिलाड़ियों ने ठोके हैं सबसे ज्यादा छक्के, ये दिग्गज है नंबर 1