Last Updated:
Mohammed Shami: टॉप लेवल की क्रिकेट खेलने के लिए मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर भी कुछ सवाल हैं क्योंकि उन्हें टेस्ट क्रिकेट में लंबे स्पैल करने पड़ सकते हैं जबकि वर्तमान समय में वह रणजी ट्रॉफी में अधिकतर छोटे स्पैल में गेंदबाजी कर रहे हैं. इस बीच गांगुली के बयान से खलबली मच चुकी है.
नई दिल्ली: मोहम्मद शमी अचानक भारतीय क्रिकेट में चर्चा के केंद्र में आ चुके हैं. इंजर्ड होकर वह टीम से बाहर क्या हुए, उनकी वापसी असंभव लगने लगी है. दोनों ओर से जमकर कीचड़ उछाले जा रहे हैं. इस बीच पूरे विवाद में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की एंट्री हो चुकी है. गांगुली ने भी शमी को पूरी तरह फिट बता दिया है.
एक-दूसरे पर उछाल रहे कीचड़
दरअसल, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने ये कहते हुए विवाद की शुरुआत की थी कि शमी इंजर्ड हैं इसलिए उन्हें इंग्लैंड दौरे पर नहीं ले जाया गया. बस फिर क्या था. शमी ने सामने आकर जवाब दिया कि अगर मैं पूरी तरह फिट नहीं होता तो रणजी ट्रॉफी में विकेटों का ढेर कैसे लगाता. इस बीच बीसीसीआई के एक अधिकारी ने ये कहकर सनसनी मचा दी थी कि शमी ने खुद खेलने से मना किया था.
#WATCH | Kolkata, West Bengal: On Shubman Gill and Mohammed Shami, former Indian Captain, Sourav Ganguly says, “Shubman Gill is very good. He is a fantastic batsman and a very good captain. He captained India remarkably in England. As a young boy, going to England and captaining… pic.twitter.com/VA6DQEf9vP