दिल्ली धमाके के बाद शाजापुर में पुलिस अलर्ट पर: कई जगह वाहनों की तलाशी ली और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की – shajapur (MP) News

दिल्ली धमाके के बाद शाजापुर में पुलिस अलर्ट पर:  कई जगह वाहनों की तलाशी ली और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की – shajapur (MP) News


दिल्ली के लाल किला मैदान के बाहर सोमवार शाम हुए कार विस्फोट के बाद मध्यप्रदेश में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। घटना में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत और कई घायल हुए हैं, जिसके बाद पूरे देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी के तहत शाजापुर जि

.

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की तलाशी और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। शहर के प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजार क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। अधिकारी खुद मौके पर रहकर चेकिंग अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

एडिशनल एसपी घनश्याम मालवीय ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस मुख्यालय से निर्देश मिलने पर पूरे जिले में यह अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस भीड़भाड़ वाले इलाकों और मुख्य मार्गों पर जांच कर रही है। लोगों से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।



Source link