इस कार्रवाई का नेतृत्व करने वाले जांच अधिकारी जे एल मारवी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की एक टीम ने घामपुर पुलिस थान क्षेत्र के तहत एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में छापा मारा.
5,000 लीटर देशी शराब बरामद
जांच अधिकारी जे एल मारवी ने बताया, ‘‘स्कूल भवन से 5,000 लीटर देशी शराब बरामद की गई, जिन्हें 200 कंटेनर में रखा गया था. ’’ उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है.अनलॉक 4.0 में स्कूल फिर से खोले जाने के निर्देश
बता दें कि देशभर के तमाम स्कूल 25 मार्च से लॉकडाउन के बाद से ही बंद हैं. अब अनलॉक 4.0 चल रहा है. अनलॉक 4.0 एक से 30 सितंबर के लिए है, इस बीच अनलॉक 4.0 की गाइडलाइंस के मुताबिक, स्कूल फिर से खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं. लेकिन इन स्कूलोंं में नियमित क्लास नहीं होगी. स्कूल गाइडेंस के लिए खोले जाएंगे, उसमें भी स्वैच्छित अधार पर जाने की अनुमति होगी.
बच्चों की सुरक्षा का आकलन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने पर निर्णय COVID-19 महामारी के दौरान बच्चों की सुरक्षा के आकलन के बाद लिया जाएगा.
पंजाब में उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति
अन्य राज्यों में स्कूल फिर से खोले जाने की बात करें तो पंजाब सरकार ने पीएचडी, टेक्निकल तथा पेशेवरों पाठ्यक्रमों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिये 21 सितंबर से उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति दे दी.
हिमाचल प्रदेश में स्कूल खोले जाने को लेकर अपडेट
हिमाचल प्रदेश में सोमवार से कक्षा नौ से 12वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है. स्कूल 50 प्रतिशत शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और कक्षा नौ से कक्षा 12वीं तक के 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति में खोले जाएंगे.
ये भी पढ़ें-
दिल्ली HC का सरकार को निर्देश, DU प्रोफेसरों की पेंडिंग सैलरी का करे रिव्यू
ई-रिक्शा ड्राइवर का बेटा लंदन के ballet school के लिए ‘क्राउडफंड’ से जुटा रहा फीस
कर्नाटक में स्कूल खोले जाने को लेकर अपडेट
कर्नाटक में स्कूल और प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज 21 सितंबर से खुलेंगे लेकिन नियमित कक्षाएं नहीं होंगी. छात्र अपनी पढ़ाई से संबंधित दुविधाओं को दूर करने के लिए स्कूल आकर शिक्षकों से मिल सकेंगे.