सर्दियों में इन 2 चीजों का मिक्स अचार बना लिया तो दो रोटी खा जाएंगे एक्सट्रा… सेहत के लिए बना देसी सुपरफूड

सर्दियों में इन 2 चीजों का मिक्स अचार बना लिया तो दो रोटी खा जाएंगे एक्सट्रा… सेहत के लिए बना देसी सुपरफूड


Last Updated:

Satna News: सर्दियों की दस्तक के साथ ही बघेलखंड के घरों में फिर से पुराने ज़माने की खुशबू लौट आई है. दादी-नानी के नुस्खों से बना आंवला, अदरक, लहसुन और मिर्च वाला मिक्स अचार इस मौसम में न सिर्फ स्वाद बढ़ा रहा है बल्कि इम्यूनिटी, पाचन और गर्माहट का देसी सुपरफूड बनकर सेहत का तड़का भी लगा रहा है.

Traditional Pickles In Winter: सर्दियों की ठिठुरन में अगर कुछ सबसे ज्यादा दिल को भाता है तो वो है घर की रसोई से आती मिर्च मसाले वाले अचार की खुशबू. बघेलखंड के घरों में इस मौसम में फिर से लौट आई है दादी नानी के ज़माने की वो परंपरा जब आंवला, अदरक, मिर्ची और लहसुन का देसी मिक्स अचार हर थाली की शान हुआ करता था. अब यही पारंपरिक मिक्स अचार लोगों की डाइनिंग टेबल पर न सिर्फ स्वाद का तड़का लगा रहा है बल्कि सेहत का सुपरफूड भी बन गया है.

बघेलखंड में फिर लौटी पुरानी परंपरा
बघेलखंड और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही परंपरागत मिक्स अचार बनाने की रौनक बढ़ जाती है. लोकल18 से बातचीत में स्थानीय निवासी मीणा द्विवेदी ने बताया कि हमारे वर्षों से यहाँ मौसम के हिसाब से अचार बनाए जाते आ रहे हैं गर्मियों में कैरी या इमली और सर्दियों में आमला, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का मिक्स अचार हर घर में तैयार होता है. उन्होंने कहा कि इन दिनों ये सब सामग्री बाजार में आसानी से मिल जाती है जिससे पौष्टिक अचार बनाना बेहद आसान हो जाता है.

आंवला और अदरक का जादू
आंवला, अदरक और लहसुन जैसे तत्व सर्दियों के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बेहद मददगार हैं. डायटिशियन मानते हैं कि यह पारंपरिक अचार विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोबायोटिक्स का पावरहाउस है जो न सिर्फ पाचन सुधारता है बल्कि शरीर को प्राकृतिक गर्माहट भी देता है. इसमें मौजूद नींबू या सिरका न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि अचार को लंबे समय तक सुरक्षित भी रखता है.

दादी-नानी का तरीका
अगर आप भी यह देसी सुपरफूड घर पर बनाना चाहते हैं तो बस थोड़ा समय निकालिए और पारंपरिक नुस्खे को अपनाइए. एक जार अचार बनाने के लिए लगभग 250 ग्राम आंवला लें और उसे 10-15 मिनट तक गर्म पानी में स्टीम करें. फिर 100 ग्राम हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब आंवले से बीज निकालकर सभी सामग्री को एक बर्तन में मिलाएं. मसाले के लिए एक-एक चम्मच सौंफ, जीरा, कलौंजी, धनिया, हल्दी और नमक लेकर पीस लें और मिश्रण में डाल दें.

इसे चार से 5 घंटे धूप में रख दें ताकि सब कुछ अच्छी तरह सूख जाए. इसके बाद इसमें थोड़ी सी लाल मिर्च और तेल या नींबू का रस मिलाएं. बस तैयार हो गया बघेलखंड का दादी नानी के नुस्खों वाला पारंपरिक मिक्स अचार.

देसी स्वाद में छिपी सेहत की चाबी
जहां आधुनिक बाजार में रेडीमेड अचारों की भरमार है. वहीं लोग अब फिर से घर के बने देसी अचार की ओर लौट रहे हैं. यह न सिर्फ रसायनमुक्त होता है बल्कि हर चम्मच में परंपरा, स्वाद और सेहत का मेल समेटे होता है. बघेलखंड की रसोई से उठती ये खुशबू एक बार फिर याद दिला रही है कि असली स्वाद और स्वास्थ्य हमारे अपने घरों के नुस्खों में ही छिपा है.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सर्दियों में इन 2 चीजों का मिक्स अचार बना लिया तो दो रोटी खा जाएंगे एक्सट्रा..



Source link