Thirty-five inches of rain with mercury rolled 7.6 degrees in just two hours, 8 days later, the mercury dropped below 33 degrees, the wind moved at a speed of 30 km | तेज हवा के साथ पौन इंच बारिश दाे घंटे में ही 7.6 डिग्री लुढ़का पारा, 8 दिन बाद पारा 33 डिग्री से नीचे, 30 किमी की रफ्तार से चली हवा

Thirty-five inches of rain with mercury rolled 7.6 degrees in just two hours, 8 days later, the mercury dropped below 33 degrees, the wind moved at a speed of 30 km | तेज हवा के साथ पौन इंच बारिश दाे घंटे में ही 7.6 डिग्री लुढ़का पारा, 8 दिन बाद पारा 33 डिग्री से नीचे, 30 किमी की रफ्तार से चली हवा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Thirty five Inches Of Rain With Mercury Rolled 7.6 Degrees In Just Two Hours, 8 Days Later, The Mercury Dropped Below 33 Degrees, The Wind Moved At A Speed Of 30 Km

भाेपाल10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रोशनपुरा से रंगमहल जाने वाली सड़क।

  • राहत- पिछले चार दिन से तेज गर्मी और उमस से बेहाल थे शहरवासी
  • दाेपहर 12:30 बजे घटकर सिर्फ 600 मीटर ही रह गई थी शहर में विजिबिलिटी

राजधानी शनिवार दाेपहर बाद बारिश से भीग गई। शाम 5:30 बजे तक 0.70 इंच बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद सिर्फ दाे घंटे में ही तापमान 7.6 डिग्री लुढ़क गया। दाेपहर 3:30 बजे पारा अधिकतम 32.6 डिग्री पर पहुंच गया था। शाम 5:30 बजे यह 25 डिग्री पर आ गया, जिससे लाेगाें काे उमस से राहत मिली।

माैसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी ऑफिसर जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि 900 मीटर ऊंचाई तक छाए क्यूंबलाे निंबस क्लाउड यानी गरज-चमक वाले बादलाें से यह बारिश हुई। विश्वकर्मा ने बताया कि ऐसे बादल या ताे मूव करते रहते हैं या स्थिर हाे जाते हैं। यदि ये स्थित हाे जाते हैं यानी ठहर जाते हैं ताे ज्यादा बारिश हाेती है, बिजली गिरती है और तेज हवा चलती है। यह तेज हवा ही इन बादलाें काे खत्म भी करती है।

असर… सुबह से ज्यादा ठंडक हाे गई थी शाम काे
माैसम के बदले तेवर की वजह से सुबह से ज्यादा ठंडक शाम काे हाे गई थी। शनिवार सुबह 5:30 बजे पारा 25.4 डिग्री पर था, जबकि शाम 5:30 बजे यह 25 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में 11 सितंबर के बाद से अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा था। इस वजह से तपिश और उमस से लाेग बेहाल थे।

आगे क्या-आज बंगाल की खाड़ी में बनेगा सिस्टम
विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार-साेमवार काे भी भाेपाल में ऐसे ही बादलाें से बारिश हाेने या कुछ हिस्साें में बाैछारें पड़ने का अनुमान है। रविवार काे बंगाल की खाड़ी में साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बनेगा,जिसके कारण भाेपाल समेत पूर्वी मप्र में 22 से 24 तक बारिश हाे सकती है। यदि यह सिस्टम सागर-दमाेह तरफ आया ताे ही राजधानी में तेज बारिश हाेगी।

0



Source link