कैलारस तहसील फॉर्मर रजिस्ट्रेशन में नंबर-1: जिले में 33 हजार 403 किसानों की आईडी बनी, 100% लक्ष्य पूरा – Morena News

कैलारस तहसील फॉर्मर रजिस्ट्रेशन में नंबर-1:  जिले में 33 हजार 403 किसानों की आईडी बनी, 100% लक्ष्य पूरा – Morena News


फॉर्मर रजिस्ट्रेशन करते कैलारस तहसीलदार नरेश शर्मा

मुरैना जिले की कैलारस तहसील ने फॉर्मर रजिस्ट्रेशन में पहला स्थान प्राप्त किया है। किसान हित में चलाई गई इस योजना के तहत सभी किसानों की यूनिक आईडी बनाकर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना है। कैलारस ने लक्ष्य के अनुरूप सभी किसानों का 100

.

मध्यप्रदेश शासन की फॉर्मर रजिस्ट्रेशन योजना के जरिए किसानों को पीएम किसान, सीएम किसान, खाद, बीज, उर्वरक, केसीसी सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए प्रत्येक किसान का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य था।

तहसील कैलारस में पटवारियों और सर्वेयरों ने लगातार फील्ड में रहकर काम किया। हल्का पटवारियों और अधिकृत स्थानीय युवाओं की मदद से किसानों की यूनिक आईडी बनाई गई।

शतप्रतिशत रजिस्ट्रेशन सूची

कुल 33 हजार 403 आईडी बनी

तहसीलदार कैलारस नरेश शर्मा के नियमित मॉनिटरिंग के चलते तहसील ने अपने लक्ष्य 33,403 के विरुद्ध 33,403 किसानों की आईडी बनाकर रजिस्ट्रेशन पूरा किया। इससे कैलारस जिले की पहली तहसील बन गई, जिसने 100% लक्ष्य पूरा किया।

तहसीलदार नरेश शर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम, पटवारियों और स्थानीय युवाओं को जाता है। इससे पहले भी फसल गिरदावरी और सीएम हेल्पलाइन में कैलारस तहसील ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।



Source link