अब शुगर पेशेंट भी खा सकेंगे Aloo! बंगाली लाल पहाड़ी आलू बन गया हेल्दी विकल्प, ये है सेहत और मुनाफे का सौदा

अब शुगर पेशेंट भी खा सकेंगे Aloo! बंगाली लाल पहाड़ी आलू बन गया हेल्दी विकल्प, ये है सेहत और मुनाफे का सौदा


Last Updated:

Bengali Aloo Farming Tips: डायबिटीज मरीजों के लिए राहत की खबर है. लाल पहाड़ी आलू यानी बंगाली आलू शुगर फ्री माना जाता है. सागर के किसान आकाश चौरसिया पिछले 5 साल से इसकी जैविक खेती कर रहे हैं.

आज कल एक उम्र के बाद शुगर डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं और शुगर होने के बाद लोगों को इसे कंट्रोल करने अपनी कई मनपसंद चीजों से परहेज करना पड़ता है ऐसे ही किसी भी सब्जी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला आलू भी एक है शुगर होते ही आलू को या तो बंद करना पड़ता है या फिर बहुत कम आलू खा पाते हैं, लेकिन अब शुगर के मरीज भी बड़े ही चाव के साथ आलू का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि लाल पहाड़ी आलू यानी कि बंगाली आलू शुगर फ्री होता है जो किसान लाल पहाड़ी आलू की खेती करते हैं उन्हें इसके दिखने दाम मिलेंगे ऐसे में समाज भी स्वस्थ रहेगा और किसान को मुनाफा भी बेहतर मिलेगा.

सागर पिछले 16 साल से जैविक खेती कर रहे किसान आकाश चौरसिया अपने फार्म हाउस पर 5 साल से लाल पहाड़ी आलू की भी खेती कर रहे हैं, जिसको वह डॉमेस्टिक मार्केट में बेचते हैं या फिर इसको ट्राई करके पाउडर बना लेते हैं, फिर इसका अलग-अलग प्रोडक्ट में इस्तेमाल होता रहता है.

आकाश बताते हैं की मूल रूप से यह बंगाल का आलू है जहां पहाड़ी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर इसे उगाया जाता है. बुंदेलखंड में अभी इसकी डिमांड बढ़ रही है सागर और आसपास के कई किसान पिछले तीन-चार सालों से आलू तो हम से खरीदते ही है बीज भी ले जा रहे हैं और इसकी खेती कर रहे हैं. धीरे-धीरे लोगों को समझ आ रहे हैं.

लाल पहाड़ी आलू की खेती करने एक एकड़ में 10 क्विंटल बीज की आवश्यकता पड़ती है. अच्छे से खेत तैयार करने के बाद जिस खेत की मिट्टी बोर बरी हो और आपने अच्छा गोबर का पचा हुआ गोबर खाद डाला हो वहां पर इसकी बुवाई कर सकते हैं. 90 से 100 दिन में यह वैरायटी तैयार हो जाती है और इसमें करीब 100 क्विंटल आलू का उत्पादन होता है. सामान्य आलू की अपेक्षा इसमें पैदावार थोड़ी कम होती है, लेकिन यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसलिए बाजार में इसकी कीमत 30 से 40 रुपए किलो चलती रहती है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

अब शुगर पेशेंट भी खा सकेंगे Aloo! बंगाली लाल पहाड़ी आलू बन गया हेल्दी विकल्प

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link