Last Updated:
Srikkanth Anirudha Affair Samyuktha: एक लोकप्रिय साउथ इंडियन एक्ट्रेस और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के पूर्व क्रिकेटर का अफेयर चल रहा है. एक्ट्रेस का तलाक हो चुका है और एक बच्चा भी है. चलिए अब ज्यादा पहेलियां न बनाते हुए सीधा कहानी पर आते हैं.
वैसे क्रिकेटर्स का किसी एक्ट्रेस से अफेयर, शादी या सगाई कोई नई बात नहीं. अब इस फेहरिस्त में एक ऐसे दिग्गज का नाम जुड़ चुका है, जिसके पिता ने भारत को वर्ल्ड कप जिताया.

यहां बात हो रही है अनिरुद्ध श्रीकांत की. अनिरुद्ध श्रीकांत ने 2008 से लेकर 2014 के बीच 15 आईपीएल मुकाबले खेले हैं. वह चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ-साथ सनराइजर्स हैदराबाद का भी हिस्सा रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट कमेंटेटर अनिरुद्ध श्रीकांत ने साउथ इंडियन एक्ट्रेस संयुक्ता से सगाई कर ली है.

यह कपल जल्द ही शादी कर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो यह संयुक्ता की दूसरी शादी होगी. संयुक्ता को असल लोकप्रियता मिली बिग बॉस तमिल सीजन 4 में आने के बाद, इससे पहले शायद ही कोई उनका नाम जानता था.

बिग बॉस तमिल सीजन 4 में एक प्रतियोगी के रूप में मशहूर होने वाली संयुक्ता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग इंडस्ट्री से की थी. 2007 में उन्हें मिस चेन्नई का ताज पहनाया गया.