मौत के मुंह से जिंदा लौटे अय्यर, सोशल  मीडिया पर पोस्ट कर मचाई खलबली, तेजी से फैल रही तस्वीर

मौत के मुंह से जिंदा लौटे अय्यर, सोशल  मीडिया पर पोस्ट कर मचाई खलबली, तेजी से फैल रही तस्वीर


भारत के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुरी तरह से घायल हो गए थे. उनकी चोट इतनी ज्यादा गंभीर हो गई थी उन्हें आईसीयू में एडमिट कराना पड़ गया था. उसके बाद लगातार इलाज के बाद वह रिकवर हो गए थे. इसी बीच श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं. उनकी तस्वीरें देखकर फैंस की जान में जान आई. उनके फैंस की प्रार्थनाएं रंग आई और अय्यर तकरीबन हफ्ते भर के बाद अस्पताल से वह डिस्चार्ज हुए थे. अब इतने दिनों बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है.

इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
अय्यर ने  इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की वह इस तस्वीर में समुद्र के किनारे बैठकर अपने दोस्त के साथ धूप सेक रहे हैं.  फोटो शेयर करते हुए अय्यर ने लिखा, ‘ सूर्य एक महान थेरेपी है. आपके प्यार के लिए बहुत शुक्रगुजार रहा हूं. प्यार और फिक्र करने के लिए आपका धन्यवाद.’

ऐसा हुआ था हादसा
अय्यर सीरीज के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने एक मैच पचास रन भी जमाए थे. हालांकि, पिछले महिने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे आखिरी वनडे में फील्डिंग के दौरान उनके कमर पर भारी चोट आई.  अय्यर पीछे की तरफ भागते हुए एलेक्स कैरी का कैच लपकने के चक्कर में चोट खा गए पर उन्होंने कैच नहीं छोड़ा.  इस दौरान उनको काफी गंभीर चोट आई और उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी, जिसके बाद मौके पर ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Add Zee News as a Preferred Source


अय्यर पर होंगी नजरें
भारत के विस्फोटक मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की बैटिंग के मुख्य खिलाड़ी हैं. अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की उप कप्तानी  भी सौंपी गई थी. बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. देखना दिलचस्प होगा अय्यर टीम इंडिया के लिए खेलते हैं या नहीं. अगर खेलते हैं तो उनका क्या प्रदर्शन रहता है. 

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल करेंगे कमाल, बाबर आजम को पीछे छोड़ रचेंगे नया इतिहास, सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा नाम



Source link