अशोकनगर जिले के चंदेरी क्षेत्र के शंकरपुर गांव में एक आदिवासी दंपत्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 7 नवंबर की है। आरोप है कि सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में गांव के ही एक दबंग ने पति और उसकी गर्भवती पत्नी को पीटा। घटना के बाद से पीड़ित
.
फरियादी जसमन आदिवासी ने बताया कि वे सरकारी जमीन पर रहते हैं, जिस पर गांव का केतार सिंह यादव कब्जा करना चाहता है। 7 नवंबर को केतार सिंह यादव ने जसमन से मारपीट की।
गर्भवती पत्नी बचाने आई तो उसे भी पीटा जसमन ने बताया कि जब पति को पिटता देख उसकी गर्भवती पत्नी बचाने आई, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की।
‘आरोपी घूम रहा, हम गांव नहीं जा पा रहे’ पीड़ितों का आरोप है कि चंदेरी पुलिस ने उनकी शिकायत पर एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। इसके चलते आरोपी गांव में दबंगई कर रहा है, जिससे पीड़ित परिवार गांव वापस नहीं जा पा रहा है और दूसरे स्थानों पर रहने को मजबूर है।
कुछ अन्य लोगों को भी गांव से भगाने का आरोप पीड़ित परिवार का यह भी कहना है की आरोपी ने कुछ अन्य लोगों को भी गांव से भगा दिया है।
एसपी से की गिरफ्तारी की मांग मंगलवार को पूरा परिवार, जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता, वे गांव में नहीं जा पाएंगे।