मांगों को लेकर मंडी में किसानों का हंगामा।
सागर की रहली कृषि उपज मंडी में मंगलवार को मांगों को लेकर किसानों ने हंगामा कर दिया। हंगामे होते देख मंडी का गेट बंद कर दिया गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। समझाइश देकर किसानों को शांत कराया। किसानों ने मांगों को लेकर ज्ञापन
.
25 रुपए किसानों से लिए जा रहे हैं। किसानों को बेची गई उपज का भुगतान नहीं हो रहा है। इससे किसान परेशान है। उन्हें बेची गई उपज का तत्काल भुगतान किया जाए।
किसानों को समय पर नहीं मिल रहा फसल का पैसा
किसान संघ के ब्रजेश सिंह रमखिरिया ने बताया कि मंडी में फसल बेचने के बाद उसका भुगतान 24 घंटे के अंदर देने का नियम है। लेकिन व्यापारियों द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा। किसानों को अपनी फसल का मूल्य लेने भटकना पड़ता है। मंडी में सरकार द्वारा किसानों के रुकने खाने-पीने समेत अन्य सुविधाओं के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन यहां कोई व्यवस्था नहीं है। किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं।
मंडी का गेट बंद किया गया।
बिजली 10 घंटे देने का नियम है। लेकिन वह भी नहीं मिल रही है। बीच-बीच में बिजली काट दी जाती है। किसान सभी और से परेशान है। किसानों ने मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार राजेश पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान शांत हुई।

अधिकारियों ने सुनी किसानों की समस्याएं।