मैं परेशान हूं.. धमाके से दहला दिल्ली, शुभमन गिल को हो गई टेंशन, पीड़ितों को भेजा खास संदेश

मैं परेशान हूं.. धमाके से दहला दिल्ली, शुभमन गिल को हो गई टेंशन, पीड़ितों को भेजा खास संदेश


Delhi Red Fort Blast: पहलगाम हमले के बाद 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट से पूरा भारत दहला हुआ है. मरने वालों की संख्या 12 हो चुकी है और इस ब्लास्ट को आतंकी हमले से ही जोड़ा जा रहा है. भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी इस खबर से दुखी नजर आए. उन्होंने पीड़ित परिवारों को खास मैसेज भेजा है. सोशल मीडिया पर शुभमन गिल ने इस घटना को लेकर पोस्ट किया. 

एक्स पर किया पोस्ट

शुभमन गिल ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में गिल ने पीड़ितों के प्रति सहानुभूति प्रकट की. उन्होंने लिखा,  ‘लाल किले के पास हुई दुखद घटना से परेशान हूं. मेरी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. सभी के लिए शांति, सुरक्षा और हिम्मत की कामना करता हूं.’ गिल और टीम इंडिया की टेस्ट टीम के सदस्य इस समय कोलकाता में हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


कोलकाता में बढ़ी सुरक्षा

धमाके के जवाब में, पहले टेस्ट मैच से पहले ईडन गार्डन्स स्टेडियम और पूरे कोलकाता में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। न्यूज़ एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, गृह मंत्रालय (MHA) ने लाल किले के पास हुए धमाके की जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को सौंप दी है. कोलकाता में 14 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें.. राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय की चमकी किस्मत, ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया U19-बी टीम में शामिल, वैभव को क्यों नहीं मिला मौका?

I20 कार में हुआ था धमाका

दिल्ली में चांदनी चौक गेट नंबर-1 के करीब रेड लाइट पर एक आई 20 कार में जोरदार धमाका हुआ. धमाके की चपेट में कई गाड़ियां आईं. रेड लाइट के आस-पास अफरा-तफरी देखने को मिली. कई लोग धमाके का बुरी तरह शिकार हुए तो कुछ घायल हो गए. आई 20 कार पहले लाल किले के पार्किंग में थी और इसके बाद मूविंग कार में धमाका था. कार में डाक्टर उमर नाम का सदस्य था जिसका कनेक्शन आतंकियों से बताया जा रहा है.





Source link