मंगलनाथ मंदिर को एक दिन में 3.62 लाख की आय: 1678 पूजन रसीदों से हुई कमाई, शीघ्र दर्शन के लिए 100 रुपए शुल्क – Ujjain News

मंगलनाथ मंदिर को एक दिन में 3.62 लाख की आय:  1678 पूजन रसीदों से हुई कमाई, शीघ्र दर्शन के लिए 100 रुपए शुल्क – Ujjain News


श्री मंगलनाथ मंदिर को मंगलवार को एक ही दिन में 3 लाख 62 हजार 100 रुपए की आय प्राप्त हुई। यह आय देशभर से आए श्रद्धालुओं द्वारा कराए गए विभिन्न पूजन के लिए काटी गई 1678 शासकीय रसीदों के माध्यम से हुई।

.

मंदिर प्रशासक कृष्ण कुमार पाठक ने बताया कि मंगलवार, 11 नवंबर को देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने सुबह 7 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक भात पूजन और अन्य अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान 1678 कंप्यूटरीकृत रसीदें जारी की गईं, जिनसे यह आय अर्जित हुई।

उज्जैन स्थित मंगलनाथ मंदिर।

पाठक ने यह भी बताया कि सितंबर और अक्टूबर माह के दौरान मंदिर समिति को कुल 55 लाख 97 हजार 106 रुपए की आय प्राप्त हुई थी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग दर्शनार्थियों को व्हीलचेयर पर गर्भगृह के सामने से दर्शन कराए गए। शीघ्र दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए 100 रुपए प्रति व्यक्ति की शासकीय रसीद के माध्यम से गर्भगृह के सामने से भगवान मंगलनाथ के दर्शन की सुविधा उपलब्ध है।

भगवान मंगलनाथ की जन्मस्थली माने जाने वाले इस मंदिर में भात पूजन के साथ-साथ कालसर्प दोष, अंगारक दोष, श्रापित दोष, गुरु चांडाल दोष, कुंभ विवाह और अर्क विवाह जैसे विशेष पूजन भी मंदिर के पंडितों द्वारा संपन्न कराए जाते हैं।



Source link