किसान का अपहरण कर बबूल के पेड़ से बांधकर पीटा: पुलिस ने छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार नहीं; परिवार ने जनसुनवाई में शिकायत की – Sehore News

किसान का अपहरण कर बबूल के पेड़ से बांधकर पीटा:  पुलिस ने छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार नहीं; परिवार ने जनसुनवाई में शिकायत की – Sehore News



सीहोर जिले के अहमदपुर थाना क्षेत्र में एक किसान के साथ अपहरण और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम दौलतपुरा के किसान फूल सिंह ने बताया की 16 अक्टूबर को भैंस चराने जा रहे थे, तभी जमीनी विवाद के चलते नसीम खान, हबीब खान, सदबीर खान, अफजल खान, अनवर

.

आरोपी किसान को मैयासा गांव ले गए और वहां बबूल के पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। दबंगों ने जमीन छोड़ने का दबाव भी बनाया। सूचना मिलने पर अहमदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल फूल सिंह को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। उनके हाथ में रॉड डाली गई है और सिर एवं हाथ में गहरी चोटें आई हैं।

परिवार को मिल रही धमकियां

परिवार का कहना है कि आरोपियों ने किसान को जान से मारने की धमकी भी दी है। घायल फूल सिंह के छोटे बच्चे हैं और पूरा परिवार दहशत में है। परिजन का आरोप है कि घटना इतनी गंभीर होने के बाद भी अब तक कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ।

जनसुनवाई में की शिकायत

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115, 351 और एससी/एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। लेकिन गिरफ्तारी न होने से नाराज परिवार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई और जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कर जल्द कार्रवाई की मांग की।



Source link