Last Updated:
Ravindra Jadeja CSK Captain: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स (RR) में जाना संभवतः उन्हें कप्तानी का अतिरिक्त भार भी देगा. पता चला है कि जडेजा ने RR मैनेजमेंट से अपने ट्रेड के तहत कप्तानी की मांग की है.
नई दिल्ली: चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करने की खबरों के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. News18 CricketNext को पता लगा है कि रवींद्र जडेजा अगर राजस्थान रॉयल्स जाते हैं तो उन्हें कप्तानी सौंप दी जाएगी. ये डिमांड खुद जड्डू की ओर से आई है. यहां बताना जरूरी हो जाता है कि ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग के जरिए संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा आपस में रिप्लेस होने वाले हैं. जडेजा राजस्थान रॉयल्स जाएंगे तो संजू सैमसन चेन्नई सुपरकिंग्स का दामन थाम सकते हैं.
जडेजा ने खुद मांगी RR से कप्तानी
37 साल के रवींद्र जडेजा आईपीएल में अपने आखिरी कुछ सीजन कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालना चाहते हैं. वैसे राजस्थान रॉयल्स के पास जडेजा के अलावा रियान पराग, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसे कुछ नए और ताजा चेहरे भी हैं, लेकिन टीम की आंतरिक स्थिरता बनाए रखने के लिए जडेजा को कप्तानी सौंपी जा सकती है. यहां बताना जरूरी हो जाता है कि रवींद्र जडेजा ने 2008 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ ही की थी.
क्या संजू बनेंगे चेन्नई के कप्तान?
इस बीच संजू सैमसन कम से कम इस सीजन के लिए CSK की कमान नहीं संभालेंगे. येलो आर्मी अब तक एमएस धोनी की परंपरा संभालने वाला खिलाड़ी नहीं ढूंढ पाई है, जो माही की जगह संभाले. फिलहाल रुतुराज गायकवाड़ ही चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान संभालते हैं, लेकिन पिछले सीजन में वह चोट के कारण ज्यादातर समय तक मैदान से बाहर ही थे. सूत्रों की माने तो फिलहाल सीएसके मैनेजमेंट रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपने के मूड में नहीं है.
कब होगा ट्रेडिंग का ऐलान?
सूत्रों के अनुसार आईपीएल इतिहास के इस सबसे हाईप्रोफाइल ट्रेडिंग में संजू सैमसन के बदले रवींद्र जडेजा के साथ-साथ ऑलराउंडर सैम करन का भी राजस्थान रॉयल्स में जाना शामिल है, लेकिन राजस्थान का विदेशी प्लेयर्स का स्लॉट फुल हो चुका है इसलिए इसके ऐलान में थोड़ी देर हो रही है. 2012 के बाद से CSK का अभिन्न हिस्सा बन चुके जडेजा के नाम आईपीएल के 186 मैच में 143 विकेट और 2198 रन हैं. 2018, 2021 और 2023 में उन्होंने सीएसके के साथ आईपीएल ट्रॉफी जीती है.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें